फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Young man killed by train fell into scuffles

धक्का-मुक्की में ट्रेन से गिर युवक की मौत

Tue, 13 Dec 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 13 Dec 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Young man killed by train fell into scuffles
ट्रेनें - फोटो : अमर उजाला
बागपत के खेकड़ा में दिल्ली से रात के समय ट्रेन में सवार होकर अपने गांव धनौरा सिल्वर नगर जा रहा 26 वर्षीय युवक धक्का-मुक्की के बीच गोठरा रेलवे हाल्ट के समीप गिरकर गंभीर घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


ग्राम धनौरा सिल्वर नगर निवासी सुरेंद्र सैनी पुत्र हरिकिशन सैनी दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। वह रोज गांव से ही ट्रेन में दिल्ली ड्यूटी पर आता-जाता था। रविवार की रात करीब 10 बजे वह दिल्ली से ट्रेन में सवार होकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन


वह ट्रेन की बोगी में खिड़की के समीप खड़ा था। ट्रेन गोठरा रेलवे हाल्ट के पास पहुंची तो यात्रियों की धक्का-मुक्की के चलते वह नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गया। यात्रियो ने साहस कर ट्रेन को वैक्यूम काटकर वहीं रुकवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर घायल सुरेंद्र सैनी को ट्रेन में बैठाकर खेकड़ा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया।


वहां ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। बाद में परिजन शव को लेकर        गांव लौट गए। इससे पहले भी ट्रेन में धक्का-मुक्की के चलते कई हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद रेलवे विभाग कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed