फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Young man entangled with the inspector, pushed

दरोगा से उलझे युवक, धक्का दिया

Sat, 06 Jun 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Young man entangled with the inspector, pushed
बड़ौत। नगर की फूंसवाली मस्जिद के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने एक दरोगा के साथ अभद्रता की और हाथापाई का भी प्रयास किया। युवकों ने धक्का देकर भागने का प्रयास किया तो 50 मीटर तक बाइक पकड़कर दरोगा उनके पीछे दौड़ते रहे, लेकिन संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं भाग रहे युवकों को पुलिस ने धर दबोचा। फिलहाल युवकों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

घायल दरोगा योगेश गिरि बाजार पुलिस चौकी पर तैनात है। शनिवार की देर शाम वह फूंसवाली मस्जिद पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बाइक पर तीन युवक वहां पहुंचे। दरोगा योगेश गिरि ने उन्हें रुकने के लिए कहा। इस पर युवक उनके साथ अभद्रता करने लगे और हाथापाई का भी प्रयास किया। इस दौरान अन्य पुलिस कर्मियों को आता देख युुवक दरोगा को धक्का देकर भागने लगे। मगर, दरोगा ने पीछे से उनकी बाइक पकड़ ली और 50 मीटर तक उनके पीछे दौड़ते रहे। मगर, संतुलन बिगड़ने से दरोगा सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने भाग रहे युवकों को धर दबोचा। घायल दरोगा को नगर के दिल्ली रोड स्थित एक नर्सिंग होम में उपचार के लिए ले जाया गया। उधर, देर रात्रि तक इस घटना को पुलिस के आला अफसर छिपाने का प्रयास करते रहे। इस संबंध में सीओ आलोक सिंह का कहना था कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। कोतवाल अजय शर्मा ने भी घटना होने से इंकार किया है। बताया कि किन्हीं कारणों से दरोगा को चोट लग गयी थी, इसलिए उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed