फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Young man burnt after getting hit by 33 Hazari line

Baghpat News: 33 हजारी लाइन की चपेट में आने से युवक झुलसा

Thu, 28 Mar 2024 05:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Young man burnt after getting hit by 33 Hazari line
बड़ौत। आतिशय कलोनी इदारे के पास एक मकान में रंग-पुताई का काम कर रहा युवक 33 हजारी लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। इस दौरान कई घरों के विद्युत उपकरण भी फुंक गए। आक्रोशित लोगाें ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया और मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत किया और घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन

कि आतिशय कालोनी इदारे के पास एक व्यक्ति अपने मकान में तीसरी मंजिल में निर्माण कराया करा रहा था। उसने गुलबहार पुत्र इमरान निवासी शहाजहांपुर हाल निवासी बड़का रोड को मकान में रंग-पुताई के लिए लगा रखा था। तीसरी मंजिल पर रंगाई-पुताई के दौरान गुलबहार 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। इस दौरान इसरार, इरशाद समेत अन्य कई घरों के विद्युत उपकरण भी फुंक गए।
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि बिना अनुमति मकान की तीसरी मंजिल पर निर्माण कराया जा रहा है। अब तक कई बार विद्युत उपकरण फुंक चुके हैं। उन्होंने लाइन से झुलसे युवक के लिए मुआवजे की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाकर युवक को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अधिशासी अभियंता केके आत्रेय ने बताया कि लाइन के नीचे निर्माण अवैध है, लोगों को नोटिस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed