फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   You will not have to wait in the hospital, scan the bar code and the form will be made

Baghpat News: अस्पताल में नहीं करना पड़ेगा इंतजार, बार कोड स्कैन करे और बन जाएगा पर्चा

Sat, 29 Jul 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 29 Jul 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
You will not have to wait in the hospital, scan the bar code and the form will be made
बागपत। जिला अस्पताल में मरीजों को पर्चा बनवाने के लिए घंटों तक लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। बल्कि वहां एक बार कोड स्कैन करके आसानी से पर्चा बनवाया जा सकेगा। जिससे मरीजों का समय बचेगा तो अस्पताल में इस तरह सौ पर्चे से ज्यादा बनने पर रोगी कल्याण समिति के खाते में 22 रुपये प्रति पर्चा आएंगे। यह व्यवस्था अगस्त के पहले सप्ताह में अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों पर एक साथ शुरू होगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अभी तक मरीज का उपचार कराने के लिए पर्चा बनवाने को घंटों तक लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। पर्चा बनाने के लिए केवल दो खिड़की है जबकि मरीजों की संख्या एक हजार के करीब रहती है। अब शासन ने जिला अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों में पर्चा बनवाने के लिए बार कोड स्कैन करने का सिस्टम लागू करने की योजना बनाई है। इसमें अस्पताल, सभी सीएचसी, पीएचसी को अलग-अलग बार कोड मिल जाएंगे। उनको जगह-जगह लगा दिया जाएगा और उस बार कोड को मोबाइल से स्कैन करके मरीज या उसके परिजन को पूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। जिसके बाद उनको एक टोकन जारी हो जाएगा। उस टोकन पर नंबर दर्ज होगा तो लाइन में खड़े रहने की जगह अपने नंबर पर काउंटर पर जाकर टोकन दिखाना होगा। जहां एक रुपया जमा करने के बाद पर्चा निकाला जाएगा और उसे लेकर चिकित्सक के पास जांच करा सकते हैं। इसके लिए कर्मियों की ट्रेनिंग हो चुकी है और अब अगस्त के पहले सप्ताह में इसे शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन

रोगी कल्याण समिति को मिलेंगे पैसे, व्यवस्था पर खर्च हो सकेंगे
बार कोड स्कैन करके पर्चा बनवाने पर अस्पताल प्रबंधन और मरीजों को यह फायदा होगा कि अगर एक दिन में सौ पर्चे से ज्यादा इस तरह बनते है। सौ के बाद हर पर्चे पर 22 रुपये शासन से दिए जाएंगे जो रोगी कल्याण समिति के खाते में जाएंगे। उस रुपये को मरीज को सुविधाएं देने के लिए खर्च किया जाएगा। जिनमें बिजली, कूलर, पानी, तत्काल दवाई खरीदना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे यहां अभी ई-पर्चा सिस्टम चल रहा है। अब अगस्त के पहले सप्ताह से बार कोर्ड स्कैन करके पर्चा बनवाने की व्यवस्था भी शुरू हो रही है। इसके लिए तैयारी हो चुकी है और इसका फायदा मरीजों से लेकर चिकित्सकों तक को मिलेगा। - डाॅ. एसके चौधरी, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed