फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   You give us the strength, the farmer will be self-reinforcing - VM Singh

आप हमें ताकत दे, किसान स्वयं मजबूत होगा - वीएम सिंह  

Sun, 08 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 08 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
You give us the strength, the farmer will be self-reinforcing - VM Singh
बड़ौत के बावली गांव की पंचायत घर में किसानों की सभा को संबोरधित करते सरदार वीएम सिंह - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत में राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के अध्यक्ष वीएम सिंह ने कहा पश्चिमी उप्र में सभी विधानसभा सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी खड़े किए जाएंगे। आप हमें ताकत दे, किसान स्वयं मजबूत होगा। 
विज्ञापन


 शनिवार को बावली गांव के पंचायत घर में आयोजित किसानों की सभा में उन्होंने कहा किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं हो रहा है। बैंक से पैसा नहीं निकल पा रहा है। किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में किसान जयवीर ने अपने परिवार के लोगों को गोली से उड़ा स्वयं आत्महत्या कर ली। पूरे प्रदेश में आठ हजार किसान अब तक आत्महत्या कर चुके हैं और कितने किसानों की मौत आप चाहते हैं। आपको एकजुट होकर जात बिरादरी छोड़कर खड़ा होना पड़ेगा। अब विस चुनाव आ गए हैं।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा हमने किसानों की लड़ाई लड़ी और सुप्रीम कोर्ट से आदेश कराया, जब तक किसान को ब्याज समेत गन्ने का भुगतान नहीं होता है, उसे आरसी नहीं भेजी जाएगी। सरदार वीएम सिंह ने कहा चौधरी चरण सिंह के समय में किसान आजाद था। उन्होंने किसानों की लड़ाई लड़ी, लेकिन आज का समय और है। उन्होंने कहा मै कानून के सहारे किसान की लड़ाई लड़ रहा हूं और मै चाहता हूं, बदलाव हो। आप सब खड़े हो जाए और मेरा साथ दें तो मैं किसानों की दुर्गति नहीं होने दूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सभा के अंत में कर्ज में डूबे किसानों की मौत पर शोक व्यक्त किया और मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसकी अध्यक्षता थांबा चौधरी जयपाल सिंह ने की। संचालन राम सेवक ने किया। इसमें राम कुमार पंवार जिला पंचायत सदस्य विराज तोमर, निशांत तोमर बावली, बिजरौल थांबा चौधरी यशपाल सिंह, चौबीसा चौधरी सुभाष, विनोद, गौरव, मास्टर कटार सिंह, ऋषिपाल आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed