फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Yash Bharti award to Rajendra

डौला के लाल को यश भारती

Fri, 28 Oct 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 28 Oct 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Yash Bharti award to  Rajendra
जलपुरुष राजेंद्र सिंह। - फोटो : amar ujala
बागपत। नदियों को बचाने की मुहिम चलाने वाले डौला गांव के जल पुरुष राजेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यश भारती से नवाजा। राजस्थान में चलाया गया उनका अभियान रिकॉर्ड है। पिछले दिनों वह जिले में भी हिंडन पुनर्जीवन यात्रा लेकर पहुंचे थे। उनके गांव के लोगों ने यश भारती देने पर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिन 71 हस्तियों को यश भारती से नवाजा गया, इनमें राजेंद्र सिंह भी शामिल है। प्रकृति को बचाने के लिए उनके योगदान को देख यह अवार्ड दिया है। जिले के डौला गांव में छह अगस्त 1959 को जन्में राजेंद्र सिंह देशभर में वाटरमैन के नाम से ख्यातिलब्ध हैं। शिक्षक और परिवार की प्रेरणा से वह आगे बढ़े। राजस्थान के अलवर से नदियों को पुनर्जीवित करने का बीड़ा उठाया। उनका अधिकतर कार्यक्षेत्र राजस्थान ही रहा। उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों उन्होंने हिंडन पुनर्जीवन यात्रा निकाली। तरुण  भारत के नाम से  वह एनजीओ चलाते हैं।
विज्ञापन


गंगा सिर्फ चुनावी मुद्दा : राजेंद्र सिंह
बागपत। रमन मैग्सेसे अवार्ड विजेता और जल पुरुष के नाम से दुनियाभर में पहचाने जाने वाले राजेंद्र सिंह पहले ही कह चुके हैं कि गंगा को सिर्फ चुनावी मुद्दा बनाया गया है। केंद्र सरकार ने जो वायदा किया था, उस पर अब तक संतोषजनक कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ऐसा लगता है जैसे सरकार गंगा की सफाई के कार्य को भूल गई है। यदि हिंडन को स्वच्छ बनाना है तो प्रदेश सरकार को सख्ती दिखानी होगी। सरकार जल के मामले में गंभीर नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हैं राजेंद्र सिंह
बागपत के डौला गांव निवासी राजेंद्र सिंह को वर्ष 2001 में रमन मैग्सेसे अवार्ड से नवाजा गया। उन्होंने राजस्थान के अलवर में अरावली नदी के जीर्णोद्वार और गांव-गांव तालाबों में जल संचय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्हें स्टॉक होम अवार्ड, राष्ट्रपति अवार्ड भी मिल चुका है।


यश भारती में बागपत का डंका
यश भारती अवार्ड छठी बार बागपत के हिस्से में आया है। इससे पहले खेल और साहित्य के क्षेत्र में यह पुरस्कार बागपत को मिला चुका है। पहलवान सुनील राणा, अर्जुन अवार्डी शोकेंद्र तोमर, अंशु तोमर, भगत पहलवान, साहित्यकार एवं कवि बलवीर सिंह करुण को यह पुरस्कार मिल चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed