फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Yamuna is no longer life-giving

Baghpat News: जीवनदायिनी नहीं रही यमुना

Fri, 03 Feb 2023 09:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 03 Feb 2023 09:31 AM IST
विज्ञापन
Yamuna is no longer life-giving
बागपत यमुना में मरी हुई मछलियां
बागपत। यमुना नदी अब जीवनदायिनी नहीं रही। पानी में ऑक्सीजन का स्तर लगातार गिरता जा रहा है, जो आठ की जगह चार मिलीग्राम पर पहुंच गया है। पानी को पीने से लोग बीमारियों की चपेट में आएंगे और यमुना में जलीय जीव भी मरने लगे हैं।
विज्ञापन

यमुना नदी का पानी कुछ समय पहले तक लोग सीधे पीने के लिए इस्तेमाल करते थे। मगर अब यमुना किनारे बसे गांवों के नालों का पानी इसमें छोड़ा जा रहा है तो उद्योगों का दूषित पानी भी यमुना में पहुंच रहा है। जिससे यमुना के पानी में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है और उस पानी को सीधे पीने से लोगों के लिए खतरा है। इस प्रदूषण के कारण ही यमुना नदी में मछलियां मरने लगी हैं। इससे स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ रही है।
विज्ञापन


जांच करने पर प्रदूषण का पता चला
प्रदूषण नियंत्रण विभाग हर महीने यमुना के पानी की जांच कराता है। जनवरी महीने में निवाड़ा यमुना पुल के पास से पानी का नमूना लेकर जांच कराई गई तो उसमें ऑक्सीजन की मात्रा काफी कम मिली। ऑक्सीजन की मात्रा आठ मिलीग्राम होनी चाहिए, लेकिन वह चार मिलीग्राम तक पहुंच गई है। अगर ऑक्सीजन की मात्रा इससे नीचे पहुंचती है तो पानी जहरीला हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
यमुना किनारे मरी मिलीं मछलियां
यमुना नदी में मछलियों को दाना डालने के लिए प्रतिदिन जाते हैं, लेकिन यमुना का पानी दूषित हो गया है। जिससे मछलियां मर रही हैं। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अफसरों को यमुना नदी की सफाई कराने और उसमें दूषित पानी डालने से रोकने पर काम करना चाहिए। - मनीष गर्ग
---
प्रदूषण को कम करने पर काम किया जाए
यमुना नदी से लोगों की आस्था जुड़ी हुई है, जहां त्योहारों पर श्रद्धालु पूजा अर्चना करते हैं। यमुना किनारे कूड़ा व पानी दूषित देखकर उसमें स्नान किए बिना ही वापस लौटना पड़ता है। प्रदूषण रोकने के लिए सरकार को कार्य करना चाहिए। - नीरज शास्त्री

---
वर्जन-
यमुना नदी के पानी की जांच कराई गई थी। जिसमें ऑक्सीजन चार मिलीग्राम मिली है। यमुना का पानी पीने लायक नहीं है, लेकिन स्नान करने में अभी कोई परेशानी नहीं है। यमुना में मछलियों के मरने के मामले की जांच कराई जाएगी। - प्रखर कटियार, सहायक अभियंता, प्रदूषण विभाग मेरठ।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed