फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Yamuna House becomes overall champion in sports festival

Baghpat News: खेल महोत्सव में यमुना हाउस बना ओवरऑल चैंपियन

Sun, 03 Dec 2023 06:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 06:53 PM IST
विज्ञापन
Yamuna House becomes overall champion in sports festival
- विजेता प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत,
विज्ञापन

फोटो संख्या 6
बिनौली। जिवाना गालियान के गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल में चल रहे खेल महोत्सव का रविवार को सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता में यमुना हाउस ओवरऑल चैंपियन बना।

रविवार को हुए खो-खो के फाइनल मुकाबले में अलकनंदा हाउस ने नर्मदा हाउस को 6-5 से हराया। रस्सा कसी में यमुना हाउस ने अलकनंदा हाउस को 2-0 से पराजित किया। प्रतियोगिता में यमुना हाउस के खिलाड़ियों ने 16 स्वर्ण, 15 रजत व 15 कांस्य पदक जीतकर ओवरऑल चैम्पियन का खिताब जीता। अलकनंदा हाउस ने 16 स्वर्ण, 6 रजत व 11 रजत के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। गंगा हाउस के लविश स्वामी, नर्मदा हाउस की नैंसी धामा, यमुना हाउस के अनुष्का उज्ज्वल व अलकनंदा हाउस के अंशु जांगिड़ को बेस्ट प्लेयर ऑफ दा हाउस चुना गया। प्रबंधक डॉ. अनिल आर्य, सुनील आर्य, प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर ने विजेता हाउस के खिलाड़ियों को ट्राफी व मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। संचालन उपप्रधानाचार्य सुशील वत्स ने किया। प्रतियोगिता में सुमित तोमर, कपिल तोमर, जितेंद्र आर्य, ललित कुमार, सुशील भाटिया, सुनीता धामा, नेहा धामा, सविता सिवाच का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed