फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Yagya is the basis of material and spiritual progress.

यज्ञ ही भौतिक और अध्यात्मिक उन्नति का आधार

Sat, 26 Feb 2022 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Yagya is the basis of material and spiritual progress.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। आजमपुर मुलसम गांव में चल रहे तीन दिवसीय ऋग्वेद खंड पारायण यज्ञ के दूसरे दिन आचार्य अरविंद शास्त्री ने कहा कि यज्ञ भौतिक एवं आध्यात्मिक उन्नति का आधार है। यज्ञ ही परमात्मा को प्राप्त करने का एक मात्र सुगम जरिया है।

उन्होंने कहा कि यज्ञ रूपी नाव में सवार होकर मन, वचन और कर्म को एक सूत्र में बांधकर मनुष्य संसार रूपी भवसागर को पार कर सकता है। यज्ञ एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है, जिससे विश्व का कल्याण हो सकता है। चौगामा पुरोहित पंडित सत्यपाल आर्य ने कहा कि यज्ञ को जीवन में आत्मसात करने वाला मनुष्य सदैव सुखी रहता है। आत्मकल्याण के लिए यज्ञ सर्वोत्तम साधन है। मनुष्य को जीवन में उन्नति प्राप्त करने के लिए दानशील होना भी अनिवार्य है। वेदपाठ रोहित शास्त्री व जयकृष्ण शास्त्री ने किया। यज्ञ के यज्ञमान गुरमीत आर्य सपत्नीक रहे। इस मौके पर कृष्णपाल, तेजपाल, ब्रह्मचारी आर्य, आचार्य सत्यवेश, वंश त्यागी, रमेश चंद, लोकेंद्र राणा, अजय कुमार, बलजोर सिंह, रामपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

यज्ञ आज
दोघट। आर्य समाज मंदिर निरपुड़ा में शनिवार को महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती पर यज्ञ और विचार गोष्ठी का आयोजन होगा। यह जानकारी हरपाल सिंह आर्य ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed