{"_id":"5803e75d4f1c1bf62d2912b9","slug":"yadav-mahasabha-brilliant-student-students-and-society-in-various-positions-awarded-to-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत में यादव महासभा ने मेधावी विद्यार्थी और समाज के सम्मानित लोगों को सम्मानित किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत में यादव महासभा ने मेधावी विद्यार्थी और समाज के सम्मानित लोगों को सम्मानित किया
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 17 Oct 2016 03:39 PM IST
विज्ञापन
इंद्रदेव इंस्टीट्यूट में मेधावियों को सम्मानित करते समाज के पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। यादव महासभा ने रविवार को मेधावी छात्र, छात्राएं और समाज के विभिन्न पदों पर आसीन लोगों को सम्मानित किया । मुख्य अतिथि ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने और बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाने का आह्वान किया।
चांदीनगर मार्ग स्थित इंद्रदेव इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन एंड टेक्नोलॉजी में रविवार को यादव महासभा ने सम्मान समारोह आयोजित किया। इसका शुभारंभ सेवानिवृत्त न्यायाधीश आरपी यादव ने फीता काटकर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जज आरपी यादव ने कहा कि समाज में फैली नशा वृत्ति पतन का कारण बनती है। लगातार युवा नशे की ओर अग्रसर है। समाज को शिक्षिक बनाना होगा तभी समाज नए आयाम स्थापित कर सकता है। कुरीतियों का नाश होने पर ही समाज का विकास संभव है।
विज्ञापन
इसमें अमीनगर सराय चेयरमैन डॉ. मांगेराम यादव, पिलाना ब्लॉक प्रमुख अनीस यादव, जिला पंचायत सदस्य ओमकार यादव और दीपक यादव को अच्छे कार्य के लिए सम्मानित किया। मेधावी छात्र दिनेश यादव, गुड्डी, आरती, पूजा, मुकुल, सोनी, प्रिया, आकाश, नीतू, शिवानी, गरिमा, सहित 30 छात्र, छात्राओं को सम्मानित किया ।
कार्यक्रम में पहुंचे विशिष्ठ अतिथि जिला उपभोक्ता फोरम चेयरमैन राजेंद्र यादव, आईएसएस सुमित यादव, जिला प्रबंधक पीसीएम शिवपाल सिंह यादव मौजूद रहे। यादव भवन निर्माण के लिए लाखों रुपये का दान दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मूलचंद यादव ने की। संचालन विजयपाल यादव और राजेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से किया। इसमें रामदास यादव, रेखा यादव, संदीप यादव, सत्यवीर यादव आदि रहे।