फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   XEN arrived from Meerut to inspect CTR workshop

Baghpat News: मेरठ से सीटीआर वर्कशाप का निरीक्षण करने पहुंचे एक्सईएन

Tue, 27 Feb 2024 07:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 07:39 PM IST
विज्ञापन
XEN arrived from Meerut to inspect CTR workshop
-तत्काल प्रभाव से ट्रांसफार्मर बदलने के दिएं निर्देश
विज्ञापन

-लापरवाही पर दी कठोर कार्रवाई की चेतावनी
फोटो संख्या 3
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित सीटीआर वर्कशाप पर मंगलवार को एक्सईएन निरीक्षण करने के लिए पहुंचे और विभागीय रिकार्डों की जांच की। इस दौरान एक्सईएन ने गमी के सीजन को देखते हुए वर्कशाप पर आए फुंकेे ट्रांसफार्मर को तत्काल प्रभाव से बदलने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया। साथ ही लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

सीटीआर वर्कशाप एक्सईएन एके राव मंगलवार को सहायक अभियंता दिनकर भाई पटेल के साथ पहुंचे और सीटीआर वर्कशाप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय रिकार्डों की जांच की। इस दौरान कुछ रिकार्ड अधूरे पड़े मिले। इस पर उन्होंने खासी नाराजगी जताई और कर्मचारियों को रिकार्डों को दुरुस्त करने की हिदायत दी। इस दौरान एक्सईएन ने सीटीआर वर्कशाप पर तैनात सहायक अभियंता प्रवेश गिरी से रजिस्टर में दर्ज शिकायतों पर फोन कर ट्रांसफार्मर बदलने की स्थिति जानने के लिए कहा तो फोन मिलाने पर ज्यादातर शिकायत निस्तारित मिलीं। इसके बाद उन्होंने सीटीआर वर्कशाप में रखे बने हुए ट्रांसफार्मर व अदबने ट्रांसफार्मरों की स्थिति जानी। समय पर फुंके ट्रांसफार्मरों को बदलने पर उन्होंने सीटीआर वर्कशाप पर तैनात सहायक अभियंता प्रवेश गिरी की सराहना की। साथ ही अन्य कर्मचारियों को हिदायत दी कि लापरवाही न करें। इस अवसर पर वर्कशाप पर तैनात सहायक अभियंता दीपाशुं, अवर अभियंता बद्रे आलम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed