फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   WWE wrestler Kavita Dalal leaves AAP and joins RLD

Baghpat News: आप को छोड़कर रालोद में शामिल हुई डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर कविता दलाल

Sun, 15 Mar 2026 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
WWE wrestler Kavita Dalal leaves AAP and joins RLD
बिनौली। देश की पहली डब्ल्यूडब्ल्यूई महिला रेसलर कविता दलाल ने आम आदमी पार्टी को छोड़कर परिवार सहित रालोद का दामन थाम लिया है। बागपत के बिजवाड़ा गांव की बहू कविता दलाल शनिवार को रालोद के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल के साथ दिल्ली में केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह से मिलकर पार्टी में शामिल हो गईं।
विज्ञापन

हरियाणा के जींद जिले की रहने वाली कविता दलाल ने वर्ष में 2009 में बागपत के बिजवाड़ा गांव के वालीबाल खिलाड़ी गौरव तोमर से शादी की। कविता ने वेटलिफ्टिंग के अलावा भारतीय परंपरा के प्रतीक सूट-सलवार में डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग में उतकर ख्याति प्राप्त की। वह द ग्रेट खली को अपना गुरु मानती हैं। इसलिए ही कविता को द ग्रेट लेडी खली के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन

कविता ने वर्ष 2024 में आम आदमी पार्टी से हरियाणा के जींद जिले की जुलाना विधान सभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पहलवान विनेश फौगाट के सामने चुनाव लड़ा था और वह हार गई थीं। कविता शनिवार को अपने पति गौरव तोमर, ससुर बिजेंद्र सिंह, रालोद के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल के साथ दिल्ली में केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिंह के आवास पर पहुंचीं। वहां जयंत ने उन्हें रालोद की सदस्यता ग्रहण कराई। इनके साथ ही सचिन प्रधान, विवेक सोलंकी ने भी रालोद की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed