फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Wrestler Sandeep is preparing to build an arena at home

घर में अखाड़ा बनाकर तैयारी कर रहे पहलवान संदीप

Wed, 17 Jun 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Wrestler Sandeep is preparing to build an arena at home
बड़ौत। मई 2019 में रूस में हुई वर्ल्ड रैंकिंग रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले मलकपुर गांव के पहलवान संदीप तोमर ओलंपिक की तैयारी में जुटे हुए है। स्टेडियम बंद है तो उन्होंने घर में ही अखाड़ा बना दिया है। रोजाना सात से आठ घंटे वे इसी अखाड़े में पसीना बहाते है।
विज्ञापन

मलकपुर गांव के पहलवान संदीप तोमर पुत्र हरपाल सिंह का कहना है कि खिलाड़ियों को कभी मायूस नहीं होना चाहिए। कोई बात नहीं कि इस समय पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। हमें इसके बचाव के लिए कोविड-19 के नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि उनका सपना ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता है। कोरोना के चलते स्टेडियम बंद है तो क्या हुआ, उन्होंनेे घर पर ही अखाड़ा बना लिया और वही पर ही कड़ी मेहनत कर रहे है।
विज्ञापन

संदीप तोमर की उपलब्धियां
वर्ष 2011 में आयोजित जूनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
वर्ष 2012 में हरियाणा में आयोजित नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
वर्ष 2012 में ब्राजील में आयोजित कोपा कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
वर्ष 2013 में जोहनिसबर्ग में आयोजित कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
वर्ष 2014 में वर्ल्ड आर्मी रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
वर्ष 2015 में ईरान तख्ती कप में कांस्य पदक
वर्ष 2015 में प्रो कुश्ती लीग में बंगलुरू टीम में चयनित
वर्ष 2016 में रियो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व
वर्ष 2016 में कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप सिंगापुर में स्वर्ण पदक
वर्ष 2016 में अजरबैजान में हुई फाइनल गोल्डन ग्रांडपिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक
वर्ष 2017 में एशिया कुश्ती चैंपियनशिप दिल्ली में प्रतिभाग
वर्ष 2017 तक पेरिस में हुई सीनियर वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में प्रतिभाग
वर्ष 2018 भिवानी में आयोजित रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल
वर्ष 2018 तक अमेरिका में आयोजित सीनियर मैंस फ्री स्टाइल रेसलिंग वर्ल्ड कप में प्रतिभाग.
वर्ष 2018 में एशियन गेम्स में प्रतिभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed