फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Wrapped in gauze wrap baghpat

धुंध की चादर में लिपटा बागपत

Mon, 07 Nov 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Mon, 07 Nov 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
 Wrapped in gauze wrap baghpat
बागपत में धुंध के बीच से गुजरते लोग। - फोटो : अमर उजाला
बागपत। दिनभर जिला सफेद कोहरे की चादर में लिपटा रहा। धुंआ और धूंध से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन तो क्या घर में रहने वाले लोगों को दिक्कत हुई। हाईवे पर हालत बद से बदतर रहे। डॉक्टरों के पास भी लोग उपचार के लिए पहुंचे।     
विज्ञापन


 दीपावली के बाद चार से पांच दिन तक बम और पटाखे चलाने के कारण वातावरण प्रदूषित रहता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। जैसे-जैसे हवा चलती थी प्रदूषण के कण हवा के साथ ऊपर उठ जाते है, इससे लोगों को सांस लेने में कोई परेशानी नहीं होती थी। सौ मीटर से ऊपर प्रदूषण के कण जा ही नहीं पा रहे है। इसी वजह से भयानक स्थिति बन गई है।
विज्ञापन


शनिवार के मुकाबले रविवार को धुंध ज्यादा रही। जिले में धुंध का घेरा बना था, इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई। लोगों की आंखों में भीषण जलन रही। यहां तक की घर के अंदर भी धुंधला दिखने लगा। धुंध भरे धुंए से बाजारों में भी इसका असर पड़ा। दोपहर दो बजे तक ग्राहकों का आना शुरू हुआ। प्रदूषित धुंध के कारण आंखों के रोगी डॉक्टरों के पास उपचार के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागपत सीएचसी के अधीक्षक डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया यह कोहरा नहीं है। इसमें प्रदूषित धुआं मिला है जो लोगों की सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा वाहन चलाते समय चश्मे और हेलमेट का इस्तेमाल करें। 

बारिश से दूर होगा सफेद धुंआ
लोगों के अनुसार हरियाणा में किसान अपने पुआल को जला रहे है, इस कारण सफेद धुआं आकाश में छा रहा है।  यह धुआं तभी दूर होगा, जब तक बारिश या तेज हवा नहीं चलेगी। 
कोहरे से थमी ट्रेनों और वाहनों की रफ्तार


बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर रविवार को कोहरे के कारण एक से दो घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची। जिस कारण दिनभर यात्री परेशानी होकर स्टेशन पर भटके रहे। वहीं हाईवे पर वाहनों के पहियों की रफ्तार पर असर पड़ा।

दिल्ली से आने वाली 74025, 51909, 74021, 54475, 51911 पैसेंजर ट्रेनें अपने समय से घंटों देरी से स्टेशन पर पहुंची। जबकि सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली 51906, 54058, 54914, 74022, 54060 और जनता एक्सप्रेस 54416, 74024 ट्रेनें अपने समय से एक, दो घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन अधीक्षक रामकिशन ने बताया कोहरे के कारण ट्रेन लेट चल रही है।


वहीं बसों में यात्रा करने वालों को भी भारी परेशानी हुई। कोहरे के कारण वाहनों के पहिये धीमे हो गए। वाहन चालकों को डीपर जलाकर चलने को मजबूर होना पड़ा। दो पहिया वाहन सवारों के सामने भी यह ही दिक्कत हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed