फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Worshiped Shri Siddha Bhagwan

श्री सिद्ध भगवान की आराधना की

Tue, 20 Jul 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Worshiped Shri Siddha Bhagwan
श्री अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहा श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। श्री अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर मंडी में चल रहे श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान में मंगलवार को इंद्र-इंद्राणियों ने सिद्ध भगवान की पूजा आराधना की।

पंडित श्रेयांश कुमार जैन के दिशा निर्देशन में श्रद्धालुओं ने अजितनाथ भगवान की प्रतिमा का अभिषेक किया। शांतिधारा सौधर्म इंद्र दिनेश जैन द्वारा की गई। कुबेर इंद्र द्वारा रत्नों की वर्षा भी की गई। संगीतकार संजय म्यूजिकल ग्रुप दिल्ली के गाए भजन कक्षा ढारो रे को विशेष रूप से सराहा गया। इंद्र और इंद्राणियों ने नृत्य के साथ अपनी भक्ति प्रस्तुत की। नित्य नियम पूजन में श्री अजितनाथ मंदिर कमेटी द्वारा अष्ट द्रव्यों, प्रधान सुभाष जैन और मंत्री मुकेश जैन के नेतृत्व में समुच्चय देव शास्त्र गुरु पूजन, चौबीस तीर्थंकर भगवान पूजन और भगवान अजितनाथ की पूजा की गई। श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान की पूजन में सौधर्म इंद्र द्वारा 64 अर्ध समर्पित किए गए। रात्रि में आरती और प्रश्न मंच का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधान में सुभाष जैन, मुकेश जैन, अंकुर जैन, दिनेश जैन, रश्मि जैन, विपिन जैन, गौरी जैन, इंद्राणी जैन, अतिशय जैन, रजनी जैन, वरदान जैन, प्रदीप जैन, शशि जैन, पंकज जैन, सतीश जैन, राजेश जैन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed