फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Worshiped Mother Skandmata, the fifth form of mother

माता के पांचवे स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना की गई

Thu, 07 Apr 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Worshiped Mother Skandmata, the fifth form of mother
बागपत। चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन मंदिरों और घरों में मां दुर्गा के पांचवें स्वरुप मां स्कंदमाता की पूजा की गई। मां स्कंदमाता का रूप मातृत्व को परिभाषित करता है। शास्त्रों के अनुसार, स्कंदमाता की विधि-विधान से पूजा करने से संतान सुख के साथ मोक्ष की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य राजकुमार शास्त्री ने बताया कि चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरुप मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। मां स्कंदमाता के चार भुजा हैं, जिसमें दो हाथों में कमल, एक हाथ में कार्तिकेय बाल रूप में बैठे हैं। वह हाथ में तीर लिए हुए हैं, देवी मां ने चौथे हाथ से अपने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करती हैं। माता की पूजा करने के लिए सबसे पहले जल से आचमन कर मां को फूल, माला चढ़ाई जाती हैं। माता का सिंदूर, कुमकुम, अक्षत लगाकर, पान में सुपारी, इलायची, बताशा और लौंग चढ़ाकर पूजा-अर्चना की गई। मंदिर में दुर्गा चालीसा, दुर्गा सप्तशती का पाठ कर स्कंदमाता की आरती कराई गई। बृहस्पतिवार को माजा के छठें स्वरूप कात्यायनी देवी की पूजा अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed