फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Worship Shiva in the month of Shravan, every wish is fulfilled

श्रावण मास में करें शिव की पूजा, पूरी होती है हर मनोकामना

Sat, 23 Jul 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Worship Shiva in the month of Shravan, every wish is fulfilled
बागपत। श्रावण मास की शिवरात्रि 26 जुलाई दिन मंगलवार को है। शाम को 6:48 बजे पर चतुर्दशी तिथि का प्रवेश होगा और 27 जुलाई को रात्रि 9:12 बजे तक रहेगी। शिवरात्रि में रात्रि का विशेष महत्व होता है। 26 जुलाई को पूरी रात्रि शिवरात्रि रहेगी। 26 जुलाई को ही शिवरात्रि का महापर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि चतुर्दशी तिथि भगवान भोलेनाथ को अति प्रिय है। वैसे तो श्रावण मास का एक-एक दिन और एक-एक पल भगवान शंकर को समर्पित है, लेकिन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि अति प्रिय है। चतुर्दशी पर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने से मन इच्छित फल की प्राप्ति होती है। दूध से भगवान का अभिषेक करने से पुत्र की प्राप्ति होती है। मनोकामना सिद्धि के लिए भगवान का दूध से अभिषेक किया जाता है। दही से भगवान शंकर का अभिषेक करने से पशुओं से लाभ प्राप्त होता है और घर के पशुओं को रोग से मुक्ति मिलती है। घी से भगवान शिव का अभिषेक करने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है और पुराने से पुराने रोगों से मुक्ति मिलती है। जो लोग अस्थिर लक्ष्मी से परेशान है, उन्हें शहद से भगवान शंकर का अभिषेक करना चाहिए। शहद से भगवान शिव का अभिषेक करने से स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। सुख, शांति और वैभव के लिए भगवान शिव का शुद्ध जल से अभिषेक करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed