फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Worship in temples on Makar Sankranti

मकर संक्रांति पर मंदिरों में पूजा अर्चना, खिचड़ी का प्रसाद बांटा

Fri, 14 Jan 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Worship in temples on Makar Sankranti
अग्रवाल मंडी टटीरी में मकर संक्रांति के पर्व पर खिचड़ी वितरित करते व्यापारी - फोटो : BAGHPAT
मकर संक्रांति पर मंदिरों में पूजा-अर्चना
विज्ञापन

खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/अमीनगर सराय/अग्रवाल मंडी टटीरी। मकर संक्रांति के अवसर पर नगर में जगह-जगह खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया। सुबह-सवेरे मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। कस्बा सराय के शिव मंदिर प्रांगण से एक प्रभातफेरी निकाली गई।
मकर संक्रांति के अवसर पर नगर के मुख्य मंदिर पक्का घाट मंदिर, बाबा जानकीदास मंदिर, पक्का घाट मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। नगर में कई स्थानों पर खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। कस्बा अमीनगर सराय में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी कस्बे के शिव मंदिर से शुरू होकर मैन बाजार, माता मोहल्ला, देवी गंज, लक्कड़ बाजार होते हुए मंदिर पर संपन्न हुई। इसके उपरांत आरती कर खिचड़ी व मिठाई का वितरण किया गया। मंदिर के अलावा कस्बे में कई स्थानों पर खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। अग्रवाल मंडी टटीरी में व्यापारियों ने बस स्टैंड पर खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर आयुष जैन, ऋषभ जैन, वासु जैन, अर्पित जैन, विपुल गोयल, प्रदीप कुमार, देवेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

गरीब बच्चों को कपड़े वितरित किए
बागपत। मकर संक्रांति के अवसर पर गेटवे इंटरनेशन स्कूल में शेयर एंड केयर एक्टिविटी कराई गई। इसमें सर्दी से बचाव के लिए गरीब बच्चों को गरम कपड़े व कंबल वितरित किए गए। स्कूल के प्रधानाचार्य अमित चौहान ने कहा कि बच्चों में मानवीय भावना का विकास करने के लिए कार्यक्रम में सहभागी बनाया गया है। इस मौके पर प्रतिभा राज, अभिमन्यु, ऋतिक, वंश, देवांश, शिवा, अमन, निखिल, हर्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर भाजपाइयों ने बांटी खिचड़ी
बागपत। नगर की चौहान चौपाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खिचड़ी बांटकर मकर संक्रांति का त्योहार मनाया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की घोषणा के पत्रक भी वितरण किए और जानकारी दी। जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, अनिता खोखर, प्रमोद रठोड़ा, रिक्की चौधरी, रीता शर्मा, तारा वर्मा, शेखर चौहान, सुदेश चौहान आदि मौजूद रहे।

मकर संक्रांति पर यज्ञ कर प्रसाद वितरित किया
दोघट। मकर संक्रांति के पर्व पर निरपुड़ा में यज्ञ का आयोजन किया गया। आर्य समाज के मंत्री हरपाल सिंह आर्य ने कहा कि मकर संक्रांति के पर्व पर दान करने का विशेष महत्व माना जाता है। यज्ञ में बृजपाल आर्य, सत्येंद्र राणा, राजवीर सिंह, पंडित प्रेमचंद, रणपाल सिंह, जयपाल सिंह, डॉ. इकबाल सिंह, रामकुमार आर्य, कुलदीप आर्य, प्रियव्रत राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed