{"_id":"580fb0834f1c1bcf75bc391b","slug":"world-player-of-the-winning-team-received-nitin","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व विजेता टीम के खिलाड़ी नितिन का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व विजेता टीम के खिलाड़ी नितिन का स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 26 Oct 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
विनायक काॅलेज में नितिन का स्वागत करते प्रवेंद्र और जितेंद्र धामा ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत/बड़ौत। कबड्डी के विश्व कप के फाइनल में ईरान को हराने वाली टीम इंडिया के सदस्य रहे मलकपुर के नितिन तोमर को लोगों ने पलकों पर बैठाया। तोमर ने कहा टीम इंडिया फाइनल मेें जीतने के संकल्प के साथ ही मैदान में उतरी थी। जीत का हिस्सा बनने के बाद बेहद खुशी हो रही है।
बागपत के श्री विनायक कॉलेज ऑफ एजूकेशन और बड़ौत के गायत्री देवी कॉलेज में पत्रकारों से बातचीत में तोमर ने कहा कबड्डी के विश्व कप के फाइनल में ईरान पर धमाकेदार जीत दर्ज करने पर गौरव महसूस कर रहा हॅू। पांच नवंबर से होने वाले नेशनल खेलों में अच्छा प्रदर्शन करूंगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से भी खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ओर भी सुविधाएं दिलाने की मांग की।
तोमर का बागपत में अभिनंदन
बागपत। दिल्ली से बड़ौत जाते नितिन तोमर का मवी कलां स्थित विनायक कॉलेज में अभिनंदन किया। इस दौरान संस्था के प्रबंधक प्रमेंद्र धामा ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। इसमें कॉलेज के अध्यक्ष राममेहर सिंह, ब्लाक प्रमुख जितेंद्र धामा, जितेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र तोमर, प्रहलाद, इंद्रपाल, कल्लू, अजित यादव, सतीश चौहा, प्रदीप राठी, अखिल धामा, अमित शर्मा, राहुल तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बड़ौत में निकाला स्वागत जुलूस
बड़ौत। मलकपुर लौटने पर नितिन तोमर जुलूस के साथ स्वागत किया गया। बड़ौत की औद्योगिक पुलिस चौकी पर पहलवान प्रहलाद, बड़ौत रायफल क्लब के संचालक भगत सिंह, गायत्री देवी कॉलेज के डायरेक्टर कपिल तोमर, रालोद नेता सहेंद्र सिंह रमाला और अरुण तोमर बॉबी ने समर्थकों के साथ स्वागत किया। सतेंद्र प्रमुख के प्रतिष्ठान पर दिल्ली बस स्टैंड, लाल हवेली पर संचालक विकास, गायत्री देवी कॉलेज में डायरेक्टर कपिल तोमर, डॉ. पुष्पेंद्र तोमर ने नितिन तोमर का स्वागत किया । जुलूस के साथ तोमर को मलकपुर ले जाया गया। वहां युवा रालोद के जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, चौधरी श्याम सिंह, महिपाल, नारायण, विजयपाल खलीफा, ब्रह्म पाल, राममेहर, पंडित ओमप्रकाश, आशाराम, बाबूराम, ब्रजपाल, जगदीश, चौधरी सोहन पाल, ब्रजपाल कश्यप, सहेंद्र सिंह, चौधरी भोपाल सिंह, वकील, प्रहलाद, सुशील कुमार, जितेंद्र, अशोक और उनके दादा चौधरी रामपाल सिंह, बॉक्सिंग कोच राज विपिन जोशिया, आंसु उपाध्याय, गौरीशंकर, अंकुर शामिल रहे।
नितिन तोमर का संक्षिप्त परिचय-
नाम - नितिन तोमर
पिता- जितेंद्र तोमर
जन्म स्थान - मलकपुर
वर्तमान में - भारतीय नेवी मेें कार्यरत।
वर्ष 2010 में छत्तीसगढ़ में आयोजित जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।
वर्ष 2010-11 में भोपाल में सीनियर स्कूल नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।
वर्ष 2012 में भारतीय नेवी में स्पोर्ट्स कोटे के तहत भर्ती।
वर्ष 2014 में तमिलनाडु में नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप मेें स्वर्ण पदक के साथ बेस्ट खिलाड़ी का खिताब।
वर्ष 2015 में प्रो कबड्डी लीग सीजन-3 में बंगाल वारियर्स टीम का हिस्सा बने।
वर्ष 2016 में बंगलूरू में आयोजित नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में कांस्य पदक।
वर्ष 2016 में प्रो कबड्डी लीग सीजन-3 में पुनेरी पल्टन का हिस्सा, कांस्य पदक।