फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Workers train coaches increased security, two teams searching for thieves

श्रमिक ट्रेन के डिब्बों की बढ़ाई सुरक्षा, दो टीमें कर रही चोरों की तलाश

Mon, 06 Jul 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Workers train coaches increased security, two teams searching for thieves
रमाला (बागपत)। कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन पर खड़ी श्रमिक स्पेशल ट्रेन के डिब्बों की बैटरी चोरी के मामले में आरपीएफ की दो टीम छानबीन में जुटी है। कई जगह दबिश देकर संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है। पहले डिब्बों की सुरक्षा में दो सिपाही तैनात थे, अब संख्या चार कर दी गई है।
विज्ञापन

शामली आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रांजल कुमार ने बताया कि दो टीमें गठित की गई है। कई जगह दबिश दी गई है। पुलिस जल्द ही चोरी का प्रयास करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। कई संदिग्ध युवकों से पूछताछ की गई है। उधर, बागपत की रमाला थाना पुलिस ने भी कई युवकों को पकड़कर जानकारी जुटाई है, लेकिन अभी कामयाबी नहीं मिली। कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन पर खड़े 24 डिब्बों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब यहां पर चार सिपाही तैनात किए गए हैं, जबकि पहले दो सिपाही तैनात थे। एसओ रमेश सिद्धू का कहना है कि प्रकरण आरपीएफ थाने में दर्ज हुआ, लेकिन स्थानीय पुलिस भी जांच में सहयोग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed