फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Workers showered problems in front of the National Vice President

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के सामने कार्यकर्ताओं ने की समस्याओं की बौछार

Fri, 17 Dec 2021 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Workers showered problems in front of the National Vice President
बागपत के एसपीआरसी डिग्री कालेज में आयोजित सामाजिक संवाद की बैठक में विरोध प्रकट करते भाजपाई - फोटो : BAGHPAT
- एसपीसी डिग्री कालेज में सामाजिक संवाद के लिए पहुंचे थे युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव प्रकाश
विज्ञापन

- कार्यकर्ताओं ने संगठन में खींचतान होने से नुकसान की बात कही तो अफसरों पर सुनवाई नहीं करने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भाजपा ने कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए सामाजिक संवाद शुरू कर दिया है। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. अभिनव प्रकाश शुक्रवार को सामाजिक संवाद के लिए पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने उनके सामने समस्याओं की बौछार कर दी। बताया कि सरकार की योजनाएं सही है, लेकिन उनका क्रियान्वयन ढंग से नहीं हो रहा है। अफसर मनमानी करते है, उनकी बात तक नहीं सुनते। स्थानीय संगठन में आपसी खींचतान की बात भी रखी गई।
एसपीसी डिग्री कालेज में सामाजिक संवाद के लिए पहुंचे डा. अभिनव प्रकाश के सामने पुराना कस्बा के श्रीनिवास चौहान ने बताया कि उप संभागीय परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती है। अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट शीतल ने कहा कि किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए चक्कर काटने पड़ते है। भ्रष्टाचार के कारण काम नहीं होने पर परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने संगठन में आपसी खींचतान होने के कारण भी नुकसान होने की बात कही। कुलदीप चौहान ने कहा कि मुफ्त राशन का लाभ सभी को नहीं मिल रहा। शेखर ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की बात को अधिकारी गंभीरता से सुने, जिससे आम जनता की समस्याओं का समाधान कराया जा सके। जिला मंत्री विपिन कुमार रोहिल्ला ने बताया कि कार्यकर्ताओं की बात ही अधिकारी नहीं सुनते है और उससे वह आम लोगों की समस्या का समाधान नहीं करा पाते है।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष अजय शर्मा ने समस्याएं रखते हुए कहा कि कस्बा वाला मार्ग का निर्माण कार्य होना चाहिए। शहर की सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने की बात कही। सभासद तेजपाल ने कहा कि सरकार की योजना सही है, लेकिन उनका क्रियान्वयन ठीक से नहीं हो रहा है। इसके लिए निगरानी समिति का गठन होना चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश चौहान, चौधरी प्रेमपाल सिंह, राजेश चौहान, गगन गौड़ ने भी समस्याएं रखी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. अभिनव प्रकाश ने कहा कि इन सभी समस्याओं से वह हाईकमान को अवगत कराएंगे, ताकि इनका समाधान हो सके। इस दौरान अनुसूचित मोर्चा से अनामिका सोनकर, युवा जिलाध्यक्ष शशांक मलिक, धारा चौहान, सतेंद्र सूद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed