फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Workers engaged in preparations for Ram temple construction festival

11000 घी के दीपक जलाकर मनाएगें उत्सव

Mon, 03 Aug 2020 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Workers engaged in preparations for Ram temple construction festival
बड़ौत में राम मंदिर के निर्माणोत्सव को लेकर चर्चा करते हुए पालिका चैयरमैन व स्वदेशी जागरण मंच के - फोटो : BARAUT
पालिका चेयरमैन व स्वदेशी जागरण मंच की बैठक में किया गया मंथन
विज्ञापन

11000 घी के दीपक जलाकर मनाएगें उत्सव
बड़ौत। अयोध्या में पांच अगस्त को श्रीराम मंदिर निर्माणोत्सव की तैयारियों को लेकर सोमवार को नगरपालिका चेयरमैन व स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारियों की बैठक सम्पंन हुई। जिसमें पांच अगस्त को 11000 घी के दीपक जलाकर उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

बैठक में चेयरमैन अमित राणा ने कहा कि अयोध्या में आज राम मंदिर निर्माण का पूरा श्रेय सिर्फ भाजपा को जाता है, भाजपा पार्टी के अलावा अन्य किसी भी पार्टी ने कभी राम मंदिर पर बात भी नहीं है। तीन तलाक, धारा 370, राम मंदिर निर्माण सहित अनेकों काम पार्टी ने किए हैं। मनु तिवारी ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। आगामी पांच अगस्त को जनपद बागपत ही नहीं आसपास जिलों में सक्रिय कार्यकर्ता घर-घर घी के दीपक जलाएगें। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। बाद में पालिका चैयरमैन अमित राणा व प्रांत परिषद सदस्य मनु तिवारी ने नगर में लोगों से संपर्क कर पांच अगस्त को दीपक जलाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग वार्डों व मौहल्लों को जिम्मेदारी सौंपी गयी। इस अवसर पर अंकित लपराना, ललित शर्मा, शिवम, तनु, सोनू, राजीव, अजय, विनय, सैंकी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed