{"_id":"64d78dd28463cbdfd304ed84","slug":"workers-demands-discussed-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-2103-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा की गई
विज्ञापन
-बड़ौत डिपो पर भारतीय मजदूर संघ समिति की हुई विचार गोष्ठी
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित बड़ौत डिपो पर शनिवार को भारतीय मजदूर संघ समिति की विचार गोष्ठी हुई, जिसमें कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा की गई।
गोष्ठी के दौरान सामाजिक सुरक्षा एवं जनभागीदारी पर विशेष चर्चा की गई। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी कर्मचारी का शोषण बर्दास्त नहीं किया जाएगा। सभी ने आह्वान किया कि जब तक कर्मचारियों की एक-एक मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कर्मचारियों को एकजुट होने का भी आह्वान किया। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष चतर सिंह व संचालन जिला मंत्री वीरेश कुमार ने किया। इस अवसर पर विभाग प्रमुख अनिल गुप्ता, राजीव त्यागी, नरेंद्र कुमार, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष रामवीर सिंह आदि मौजूद रहे।