फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Workers covered bicycle in baghpat

श्रमिकों को बांटीं साइकिल, योजनाएं गिनाई 

Sat, 29 Oct 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 29 Oct 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Workers covered bicycle in baghpat
एसपीसी डिग्री कालेज में साइकिल वितरित करते डीएम ह्दय श्कंर तिवारी। - फोटो : amar ujala
बागपत। सम्राट पृथ्वी राज चौहान डिग्री कॉलेज में श्रमिकों को साइकिल वितरित की गई। वक्ताओं ने कहा कि सपा सरकार ने आमजन के हित में कई योजनाएं चलाई हैं और प्रत्येक वर्ग की भलाई के लिए कार्य किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम हृदय शंकर तिवारी, योजना आयोग के सदस्य ओम
वीर तोमर, बीज निगम के चेयरमैन तराबुद्दीन चौधरी और सपा नेता एवं अर्जुन अवार्डी शोकेंद्र तोमर, बागपत से प्रत्याशी डॉ कुलदीप उज्ज्वल, जिलाध्यक्ष डॉ एसपी यादव ने श्रमिकों को साइकिल वितरित की। इस मौके पर वक्ताओं ने सरकार की उपलब्धियां बताई। उन्होंने समाजवादी पेंशन, कन्या विद्या धन, लैपटॉप, किसान बीमा योजना के विषय में बताया। आह्वान किया इस बार जिले की तीन में से दो सीटें सपा को जिताएं। उन्होंने श्रमिकों से आह्वान किया कि वह जागरूक हो और उनके कल्याणार्थ जो योजनाएं क्रियान्वित की गई हैं, उनका लाभ उठाएं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा निर्माण श्रमिकों के लिए गंभीर बीमारी सहायता योजना, मेधावी छात्र योजना, आवास सहायता योजना, पेंशन योजना दुर्घटना सहायता योजना, अक्षमता पेंशन योजना के साथ बालिका मदद समेत विभिन्न योजनाएं संचालित की गई है। उन्होंने श्रमिकों को कहा कि श्रम विभाग द्वारा निर्गत साहित्य को पढे़ं और योजनाओं का लाभ लें। इस मौके पर बल्लू चौधरी, भूरू सभासद, शरद जैन, नफीस मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed