फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Workers' caravan was lost on streets and highways

सूनी हो गई थी गलियां और हाईवे पर था मजदूरों का कारवां

Fri, 19 Mar 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Workers' caravan was lost on streets and highways
26 मार्च 2020 को शौकत मार्किट बंद करवाने के बाद गस्त करते पुलिसकर्मियों का फाइल फोटो - फोटो : BAGHPAT
कोरोनाकाल का एक साल
विज्ञापन

जिले में 19 मार्च को दुबई से लौटे युवक में 26 मार्च को संक्रमण की पुष्टि हुई थी
लॉकडाउन में चौपट हो गया था व्यापार, लोगों को झेलनी पड़ी थी परेशानियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। करीब एक वर्ष पूर्व कोरोना संक्रमण फैलने पर जिले के बाजार, गलियां और हाईवे सूने हो गए थे। लॉकडाउन के कारण व्यापार चौपट हो गया था। मजदूरी खत्म होने के कारण लोग भूखमरी की कगार पर पहुंच गए थे। प्रवासी मजदूर का कारवां हाईवे पर पैदल दिखाई दे रहा था। प्रशासन की टीम ने फायर बिग्रेड से सैनिटाइजर का छिड़काव कराया था। जिले में 19 मार्च को दुबई से लौटे युवक में 26 मार्च को संक्रमण की पुष्टि हुई थी। एहतियात के तौर पर गांव के नौ लोगों को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। हालांकि अब पिछले लगभग दस दिन से जिले में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है और न ही जिले में एक भी केस एक्टिव नहीं है।
22 मार्च को जनता कर्फ्यू और 23 मार्च से 12 राज्यों के 100 जिलों में 31 मार्च तक लॉकडाउन लगाया गया था। लॉकडाउन के दौरान जरूरत की चीजें जैसे दूध व राशन, सब्जी, अस्पताल, बैंक, मेडिकल स्टोर, ऊर्जा निगम के कार्यालय, अखबार वितरण को छूट प्रदान की गई थी। लॉकडाउन लगने के बाद बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया था। व्यापार ठप हो गया था। लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए जिले भर में पुलिस मुस्तैद थी। प्रशासन ने लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजर का छिड़काव कराया था। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा था।
विज्ञापन

गांव में मच गई थी अफरातफरी
सरुरपुर गांव के युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर गांव में अफरातफरी मच गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आननफानन में गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव कराकर सर्वे कर लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण के साथ बढ़ गई थी परेशानियां
संक्रमण के साथ लोगों की परेशानियां भी बढ़ गई थी। संक्रमण के कारण मास्क और सैनिटाइजर की डिमांड बढ़ गई थी। बाजारों में दस रुपये का मास्क 50 रुपये तक बिका था। लॉकडाउन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने स्वदेशी मास्क तैयार किए थे।

मांगलिक कार्य पर भी लग गई रोक, बंद हो गए थे मंदिरों के कपाट
बागपत। कोरोना संक्रमण में लॉकडाउन के दौरान मांगलिक कार्यों पर रोक लग गई और मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए थे। शादी-समारोह पर रोक लगने के कारण लोगों को कार्यक्रम पीछे हटाने के लिए मजबूर होना पड़ा। लॉकडाउन में मांगलिक कार्यक्रम न होने के कारण मंडल, हलवाई का कारोबार ठप हो गया था।
बनाए गए कोविड़ अस्पताल
संक्रमितों इलाज के लिए जिले में खेकड़ा पीएचसी, सरुरपुर पीएचसी, सर्वोदय अस्पताल अग्रवाल मंडी टटीरी को कोविड अस्पताल में बदल दिया गया था।
कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा
कुल सैंपल - 397860
संक्रमित - 2339
कुल मौत - 36
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed