फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Work did not start even after getting 32.90 lakhs in Budheda and Gwalikheda

Baghpat News: बुढ़ेडा और ग्वालीखेड़ा में 32.90 लाख मिलने पर भी शुरू नहीं हुआ काम

Fri, 28 Jul 2023 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Work did not start even after getting 32.90 lakhs in Budheda and Gwalikheda
बागपत। स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 में बजट मिलने के बाद भी ग्वालीखेड़ा और बुढ़ेडा ग्राम पंचायत में अभी तक काम शुरू नहीं कराया गया। शासन के पोर्टल पर दोनों गांवों की प्रगति शून्य मिलने पर अधिकारियों ने भी नाराजगी जताई है। उधर, दोनों ग्राम पंचायतों के प्रधानों को नोटिस जारी कर कार्य शुरू करने और जल्द कार्य पूर्ण कराकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 में ग्वालीखेड़ा और बुढ़ेडा ग्राम पंचायत का चयन किया गया था। इसमें ग्वालीखेड़ा ग्राम पंचायत के लिए 6.38 लाख रुपये, जबकि बुढेड़ा ग्राम पंचायत के लिए 26.52 लाख रुपये का बजट आवंटित किया था। इससे दोनों ग्राम पंचायतों में नालियों से लेकर शॉकपिट, ठोस, तरल अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र के अलावा ई-रिक्शा खरीदने समेत अन्य कार्य कराने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। इसके लिए अप्रैल माह में शासन ने बजट आवंटित करते हुए जल्द कार्य पूर्ण कराने के आदेश जारी किये थे। वहीं जिले की अन्य ग्राम पंचायतों में बजट से कार्य शुरू करा दिए गए, लेकिन ग्वालीखेड़ा और बुढ़ेडा ग्राम पंचायत की प्रगति शून्य है, जिससे शासन स्तर पर जनपद की छवि भी खराब हो रही है। स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 की समीक्षा में दोनों ग्राम पंचायतों की प्रगति शून्य मिलने पर डीपीआरओ ने नाराजगी जताई। इसके बाद बागपत ब्लॉक के एडीओ ने कार्य शुरू कराने के लिए दोनों गांवों के प्रधानों को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

-------
-एक भी रुपया खर्च नहीं होने पर चौंक गए अधिकारी
बुढ़ेडा और ग्वालीखेड़ा ग्राम पंचायत को स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 में भेजे गए बजट से एक भी रुपया खर्च नहीं करने पर अधिकारी चौंक गए। इसके लिए गांव का औचक निरीक्षण करने की भी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन-ग्वालीखेड़ा और बुढ़ेडा ग्राम पंचायत से स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 का बजट खर्च नहीं होने पर नोटिस जारी कराया गया है। साथ ही एडीओ दोनों गांवों में जाकर स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 के कार्यों का सत्यापन भी करेंगे। जल्द काम नहीं कराने पर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। अमित त्यागी, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed