फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Work boycott of boycott continues

लेखपालों का कार्य बहिष्कार जारी

Sat, 14 Dec 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Work boycott of boycott continues
बागपत। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने आठ सूत्री मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। मांग पूरी नहीं हुए तो अनिश्चित कालीन हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार से जिले के लेखपालों ने कार्य बहिष्कार करते हुए कलक्ट्रेट में धरना शुरू कर दिया। विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। जिला मंत्री विवेक शर्मा एवं बागपत तहसील इकाई के अध्यक्ष सौरण सिंह यादव ने बताया कि आठ सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन चल रहा है। अब पूर्ण रूप से कार्य का बहिष्कार कर कलक्ट्रेट में आंदोलन शुरू कर दिया है। उनकी मुख्य मांग है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में लेखपालों से कार्य करवाया, लेकिन सरकार से आवंटित इंसेंटिव हेतु बजट में लेखपालों को कोई भुगतान नहीं किया। लेखपालों को मोटरसाइकिल भत्ता अनुमान्य नहीं किया गया। प्रमोशन की मांग की गई, ग्रेड-पे में भी बढ़ोतरी की जाएं, पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांग की है। कार्य बहिष्कार 26 दिसंबर तक चलेगा। 27 दिसंबर को सभी लखनऊ आंदोलन में शामिल होने के लिए रवाना होंगे। खेकड़ा अध्यक्ष राकेश शर्मा, बड़ौत अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, सचिव कृष्णपाल सिंह, सचिन भारती, जितेंद्र गुप्त, शशांक भारद्वाज, आनंद कुमार शर्मा, बलवीर सिंह सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed