{"_id":"67e4535e4b625e02e50aa0c0","slug":"womens-commission-member-heard-the-problems-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-128653-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं समस्याएं
Thu, 27 Mar 2025 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा। महिला आयोग की सदस्य ने खेकड़ा ब्लॉक में महिलाओं की समस्याएं सुनी। महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने की अपील की।
महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत बुधवार को कस्बे के ब्लॉक सभागार में आयोजित महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंची। वहां उन्होंने महिलाओं की समस्याएं सुनी। कहा कि महिलाएं अपनी ताकत को पहचाने। किसी पर आश्रित ना रहे। सुन्हैड़ा गांव की महिला विनोद बाला ने गांव में बनाए गए काजल समूह की पदाधिकारी पर समूह का पैसा जब्त करने का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की।
फखरपुर गांव की बुजुर्ग महिला श्यामवती ने 13 वर्ष से विधवा पेंशन नहीं मिलने, बड़ागांव निवासी महिला अंजू ने अपनी सास पर पेंशन शुरू नहीं कराने का आरोप लगाया। महिला एकता ग्राम संगठन फखरपुर की पदाधिकारी ने समूह की अध्यक्ष पर समूह का एक लाख दस हजार रुपये निकलकर किस्त और ब्याज जमा नही करने और गुलाब समूह की सदस्य पर 13 हजार रुपये जमा नहीं करने का आरोप लगा कार्रवाई की मांंग की।
महिला आयोग की सदस्य ने समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख रश्मि धामा, बीडीओ बाल गोविंद यादव, इरशाद अली, संजीव कुमार, सुमन कुमार, मोनिका त्यागी मौजूद रहे।