{"_id":"681a121ffa950ff11306a70f","slug":"women-will-demand-the-cancellation-of-the-contract-from-the-commissioner-baghpat-news-c-28-1-bag1001-130973-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कमिश्नर से ठेका हटवाने की मांग करेंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कमिश्नर से ठेका हटवाने की मांग करेंगी महिलाएं
Tue, 06 May 2025 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 06 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
-इब्राहिमपुर माजरा की महिलाओं ने जल्द ही मेरठ में कमिश्नर से मिलने का फैसला लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। इब्राहिमपुर माजरा गांव में मंगलवार को सातवें दिन भी शराब के ठेके का विरोध जारी रहा। महिलाओं ने कहा कि अगर ठेका नहीं हटाया गया तो मेरठ जाकर कमिश्नर से शिकायत की जाएगी।
इब्राहिमपुर माजरा गांव की महिलाओं ने बताया कि इंटर कॉलेज के मार्ग पर शराब का ठेका खोला गया। इससे छात्र छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसको लेकर पिछले सात दिन से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने डीएम से भी शिकायत की, लेकिन शराब का ठेका नहीं हटाया गया।
उन्होंने कहा कि ठेका नहीं हटाया जाने से महिलाओं में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि ठेका नहीं हटाया जाने पर कमिश्नर से शिकायत की जाएगी। उधर मंगलवार को भी महिलाओं ने ठेके पर पहुंचकर हंगामा किया। हंगामा करने वालों में सुमित्रा, बबली, सुनिता, मुकेश, मुनेश, दीपा, पिंकी समेत अन्य शामिल रहीं।