फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Women will be able to travel for free on Roadways buses until August 29.

Baghpat News: 29 अगस्त तक रोडवेज बसों में यात्रा फ्री कर सकेंगी महिलाएं

Fri, 28 Aug 2026 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Women will be able to travel for free on Roadways buses until August 29.
- अधिकतर मार्गों पर बसों की संख्या व फेरे बढ़ा दिए गए
विज्ञापन

- चालकों व परिचालकों के अलावा अधिकारियों की भी छुट्टी रद्द
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। शासन के आदेश पर रक्षाबंधन पर्व पर सभी महिलाएं रोडवेज बसों में 29 अगस्त की रात 12 बजे तक फ्री कर सकेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन अधिकारियों ने विभिन्न मार्गों पर बसों की संख्या व फेरे बढ़ा दिए गए हैं।
रक्षाबंधन पर्व को लेकर यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग ने अपनी तरफ से सभी तैयारी पूरी कर ली है। बड़ौत से मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, छपरौली, दिल्ली आदि मार्गों पर बसों की संख्या व फेरे बढ़ा दिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार विभिन्न मार्गों पर 20 अधिक बसों का अतिरिक्त संचालन शुरू किया गया है, ताकि यात्रियों को पर्व के दौरान आवागमन में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े और समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। परिवहन विभाग की व्यवस्था के अनुसार यात्रियों को पर्व पर डग्गामार वाहनों में सफर करने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। जिससे किराया व समय भी खर्च कम होगा।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि आज रक्षाबंधन का पर्व है, मगर अगले दिन 29 अगस्त की रात 12 बजे तक सभी महिलाओं को बसों में फ्री यात्रा करने की सुविधा रहेगी। वहीं अतिरिक्त बसों का संचालन भी 29 अगस्त तक ही जारी रहेगा। इस बीच चालकों व परिचालकों के अलावा परिवहन अधिकारियों की भी छुट्टी बंद रहेगी। अधिकारी विभिन्न मार्गों पर बसों के संचालन की व्यवस्था पर नजर रखेंगे, ताकि यातायात व्यवस्था बेहतर रहे। पर्व के दौरान तीन दिनों तक लगातार ड्यूटी करने वाले चालकों व परिचालकों को अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
- रक्षाबंधन पर्व पर 29 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं से कोई किराया नहीं लिया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न मार्गों पर बसों की संख्या व फेरे बढ़ाए गए हैं। वहीं चालकों व परिचालकों की छुट्टी भी बंद रहेगी। - हाकिम सिंह, एआरएम बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed