फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Women were trained to test water

महिलाओं को दिया गया पानी टेस्ट करने का प्रशिक्षण

Tue, 29 Mar 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Women were trained to test water
बड़ौत। ब्लॉक मुख्यालय पर मंगलवार को जल जीवन मिशन के तहत कार्यक्रम हुआ। जिसमें शामिल महिलाओं को ग्रामीण विकास ट्रस्ट नोएडा से आए सदस्यों ने पानी टेस्ट करने का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ ज्योति बाला, एडीओ पंचायत सुधीर तोमर, एई जल निगम माधव, आयुष गोयल, दीपक दुबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान बावली, मलकपुर, हिलवाड़ी, गुराना, वाजिदपुर, चौबली, जौनमाना समेत अन्य गांवों से काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। प्रशिक्षण में सहायक अभियंता राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन पुष्कर गोयल ने एफटीके वाटर टेस्टिंग प्रणाली की जानकारी दी। इस दौरान ब्लॉक की ग्राम पंचायतों से आशा, आंगनबाड़ी व स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को पानी को टेस्ट करना सिखाया। गांवों में पानी बचाने के लिए ग्रामीणों को घर-घर जाकर जागरूक करने का भी संकल्प कराया गया। इस दौरान पानी टेस्टिंग किट भी वितरित की गई। प्रशिक्षण को सफल बनाने में जल निगम के अवर अभियंता माधव मुकुंद, कोर्डिनेटर इंतखाब आलम, दीपक दुबे, ग्रामीण विकास ट्रस्ट से जिला टीम लीडर मोनू राणा, अनिल कुमार, रवि तोमर, पूजा तोमर, पूनम चौधरी व सोनू राणा, पूजा, संगीता, आरती, मोनिका आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed