{"_id":"626832845b23712845242626","slug":"women-s-uproar-over-lack-of-drinking-water-supply-baghpat-news-mrt586172526","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल आपूर्ति न होने पर महिलाओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल आपूर्ति न होने पर महिलाओं का हंगामा
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी के कृष्णा कालोनी में हैडपंप से पानी भरती महिलाएं
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिशासी अधिकारी ने दो दिन में समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। पेयजल आपूर्ति की मांग को लेकर मंगलवार को कृष्णा कॉलोनी की महिलाओं ने नगर पंचायत कार्यालय में हंगामा किया। उनका कहना है कि पेयजल आपूर्ति न होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं किया जा रहा है। उधर, अधिशासी अधिकारी ने महिलाओं को दो दिन में समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
महिलाओं ने बताया कि जब से मेरठ बागपत मार्ग पर सड़क निर्माण के लिए खोदाई का कार्य शुरू किया है, तब से कालोनी में पेयजल की आपूर्ति ठप है। तीन माह से माह से कॉलोनी में पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है लोग हैंडपंप और सबमर्सिबल के सहारे पेयजल की व्यवस्था करने के लिए मजबूर हो रहे है। अब सड़क निर्माण कंपनी की ओर से चार इंच की पेयजल लाइन बिछाई जा रही है, जिससे कालोनी में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाएगी। बार-बार मांग करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार गुप्ता ने महिलाओं को दो दिन में समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उमेश, फरीदी, रेखा, किरण, कुसुम, पूनम, आरती, बबली, पूजा, बबीता, संतोष, सुनीता, तारा देवी मौजूद रही।