फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Women's Ruckus

महिलाओं का हंगामा

Fri, 29 Jul 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Fri, 29 Jul 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
कांशीराम कॉलोनी में चार युवकों ने एक महिला को मारपीट कर घायल कर जान से मारने का प्रयास किया। इसको लेकर कॉलोनी में काफी हंगामा हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हमलावर भाग निकले। 
विज्ञापन


कांशीराम कॉलोनी निवासी जरीना पत्नी दिलशाद ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर बताया वह बुधवार की रात में घर में थी, तभी चार युवक घर में आए और उन्होंने उसके साथ गाली-गलौच कर मारपीट की और बाद में गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। आसपास के लोगों के आने कारण आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन


 बृहस्पतिवार को घायल जरीना काफी महिलाओं के साथ  कोतवाली में पहुंची और एसएसआई राजपाल सिंह को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान महिलाओं की एसएसआई से नोकझोंक भी हुई। एसएसआई ने महिलाओं को आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 मुख्य शिकायत केंद्र में हंगामा
बड़ौत। उपभोक्ताओं ने बृहस्पतिवार को मुख्य शिकायत केंद्र परिसर में नारेबाजी कर हंगामा किया। उन्होंने कहा नया विद्युत कनेक्शन लेने, जमा करने वालों से दलाल खुलेआम अवैध वसूली कर रहे हंै।  आंदोलित उपभोक्ताओं ने कहा विद्युत निगम का मुख्य शिकायत केंद्र दलालों का अड्डा बन गया है, जो भी उपभोक्ता यहां  आता है, विद्युत कर्मचारियों की मिलीभगत से दलाल खुलेआम अवैध वसूली कर रहे हैं।

शाम होते ही मुख्य शिकायत केंद्र शराब का अड्डा बन जाता है, कई बार अधिकारियों को शिकायत की, कोई सुनवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार को भी कुछ उपभोक्ताओं से दलालों ने नया विद्युत कनेक्शन कराने के नाम पर अवैध वसूली का प्रयास किया। इस दौरान उपभोक्ताओं की कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी कर हंगामा किया।


इसमेें ओमवीर, राजेंद्र, सोहन वीर, जयप्रकाश, नीटू, सुरेश, अमित, रामबीर, सुमित, उमेश, ममता, संगीता, ज्योति, पूनम, स्वाति, राज कुमारी आदि रहे। जेई टाउन इंद्रपाल ने आरोपों को निराधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed