{"_id":"579a640b4f1c1bf62e21f054","slug":"women-s-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं का हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Fri, 29 Jul 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांशीराम कॉलोनी में चार युवकों ने एक महिला को मारपीट कर घायल कर जान से मारने का प्रयास किया। इसको लेकर कॉलोनी में काफी हंगामा हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हमलावर भाग निकले।
कांशीराम कॉलोनी निवासी जरीना पत्नी दिलशाद ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर बताया वह बुधवार की रात में घर में थी, तभी चार युवक घर में आए और उन्होंने उसके साथ गाली-गलौच कर मारपीट की और बाद में गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। आसपास के लोगों के आने कारण आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
बृहस्पतिवार को घायल जरीना काफी महिलाओं के साथ कोतवाली में पहुंची और एसएसआई राजपाल सिंह को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान महिलाओं की एसएसआई से नोकझोंक भी हुई। एसएसआई ने महिलाओं को आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
मुख्य शिकायत केंद्र में हंगामा
बड़ौत। उपभोक्ताओं ने बृहस्पतिवार को मुख्य शिकायत केंद्र परिसर में नारेबाजी कर हंगामा किया। उन्होंने कहा नया विद्युत कनेक्शन लेने, जमा करने वालों से दलाल खुलेआम अवैध वसूली कर रहे हंै। आंदोलित उपभोक्ताओं ने कहा विद्युत निगम का मुख्य शिकायत केंद्र दलालों का अड्डा बन गया है, जो भी उपभोक्ता यहां आता है, विद्युत कर्मचारियों की मिलीभगत से दलाल खुलेआम अवैध वसूली कर रहे हैं।
शाम होते ही मुख्य शिकायत केंद्र शराब का अड्डा बन जाता है, कई बार अधिकारियों को शिकायत की, कोई सुनवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार को भी कुछ उपभोक्ताओं से दलालों ने नया विद्युत कनेक्शन कराने के नाम पर अवैध वसूली का प्रयास किया। इस दौरान उपभोक्ताओं की कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी कर हंगामा किया।
इसमेें ओमवीर, राजेंद्र, सोहन वीर, जयप्रकाश, नीटू, सुरेश, अमित, रामबीर, सुमित, उमेश, ममता, संगीता, ज्योति, पूनम, स्वाति, राज कुमारी आदि रहे। जेई टाउन इंद्रपाल ने आरोपों को निराधार बताया।