फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Women's protest against drinking water problem

पेयजल समस्या का समाधान कराने की मांग को लेकर महिलाओं का धरना

Tue, 10 May 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Women's protest against drinking water problem
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे की कृष्णा कॉलोनी की महिलाओं ने सोमवार को पेयजल समस्या के समाधान की मांग को लेकर नगर पंचायत परिसर में धरना दिया। उन्होंने मंगलवार तक पानी की आपूर्ति न होने पर नगर पंचायत कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी।

भारतीय किसान यूनियन युवा के जिलाध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह ने कहा कि मेरठ-बागपत मार्ग पर सड़क खोदाई के दौरान दो माह पूर्व पेयजल लाइन टूटने से कॉलोनी में आपूर्ति ठप पड़ी है। बार-बार कहने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। जिससे कॉलोनी के लोगों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक सप्ताह पूर्व भी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने दो दिन में पयेजल सप्लाई शुरू कराने का आश्वासन दिया था, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ। सोमवार को महिलाओं ने धरना देकर समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की। उन्होंने मंगलवार तक सप्लाई शुरू न करने अनिश्चिकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी। इस मौके पर कुसुम, लता, मुनीजा ,संतोष, समीना, मीना, कमलेश, उषा, पूजा, कविता, रेखा, बाला, कर्मवीरी, कविता, पूनम, सविता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed