फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Women refused to go to the gym

जिम में जाने से महिलाओं ने किया इंकार

Sun, 01 May 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Women refused to go to the gym
जिम में जाने से महिलाओं ने किया इंकार
विज्ञापन

बड़ौत। बिजरौल गांव में संचालित महिला जिम विवादों के घेरे में आ गया है। महिलाओं ने जिम में जाने से इंकार करते हुए जिम में अव्यवस्था के साथ अवैध वसूली और माहौल अनुकूल नहीं होने का आरोप लगाया है।

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष मंडलायुक्त सुरेंद्र बिजरौल गांव में जन चौपाल में समस्या सुनने आए थे। इस दौरान महिलाओं ने गांव में जिम खुलवाएं जाने की मांग उनके सामने रखी थी। गत वर्ष 23 जौलाई 2021 को डीएम राजकमल यादव ने गांव पहुंचकर जिम का उद्घाटन किया था। जिम संचालित करने में लगभग चार लाख का खर्च आया था। उस समय जिम में लगभग 40 से 50 महिलाएं आने लगी। अब जिम जाने वाली महिलाओं की संख्या नौ से दस ही रह गई है। महिलाओं ने तमाम आरोप लगाते हुए जिम में जाने से इंकार कर दिया है। महिलाओं का आरोप है कि जिम का माहौल खराब हो चुका है। महिला में अंजू, मोनी, उषा, राकेश का आरोप है कि ट्रेनर जनपद के उच्चाधिकारी के नाम का गलत इस्तेमाल कर ब्लॉक में तैनात कर्मचारियों सहित अन्य महिलाओं को दबाव में ले रखा है। जिम में अवैध वसूली की जा रही है। उधर, ट्रेनर ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि डीएम के आदेश पर ही 100 से बढ़ाकर 200 रुपये फीस की गई है। जिम में अच्छे माहौल में महिलाएं आ रही है। उधर, एसडीएम पूजा चौधरी व बीडीओ ज्योति बाला ने बताया कि महिलाओं को जागरूक किया जाएगा ताकि जिम में संख्या बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed