फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Women of the group will collect electricity bill in the village

गांव में बिजली बिल वसूलेंगी समूह की महिलाएं........

Wed, 17 Jun 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Women of the group will collect electricity bill in the village
बड़ौत। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की ओर से गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन ने एक और पहल की है। अब उन्हें विद्युत निगम से जोड़कर रोजगार दिया जाएगा। चयनित महिलाआें को अपने क्षेत्र में बिलिंग का कार्य करना होगा, जिसकी एवज में उन्हें प्रति बिल 20 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

एडीओ आईएसबी जयपाल सिंह ने बताया कि ब्लाक के अंतर्गत 913 समूह है, जबकि 9500 महिलाएं सक्रिय है। इस कार्य में उन महिलाओं का चयन किया जाना है जो मोबाइल एवं इंटरनेट का उपयोग करती हो। वह गांवों में मीटर रीडिंग व बिजली बिल वसूली का कार्य करेंगी। बदले में प्रति कनेक्शन 20 रुपये की दर से मेहनताना दिया जाएगा। शासन ने समूह की योग्य महिलाओं की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

दी जाएगी ट्रेनिंग
बड़ौत। प्रत्येक गांव में सक्रिय स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की एक सूची संबंधित बिजलीघर के अफसरों को दी जाएगी। इसके आद निगम के कर्मचारियों द्वारा चयनित महिलाओं को बिजली बिल कैसे जमा होता है, इसकी ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान व सचिवों की होगी जिम्मेदारी
बड़ौत। प्रत्येक गांव में महिला संगठन कार्यालय बना हुआ है। यहां पर स्वयं समूह की महिलाएं बैठकर बिलिंग का कार्य करेगी। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना के लिए प्रधान व सचिव जिम्मेदार होंगे।
खातों में भेजी जाएगी धनराशि
बड़ौत। बीडीओ राहुल वर्मा ने बताया कि महिला से संबंधित क्षेत्र के बकाएदारों की सूची बनायी जाएगी। सूची महिलाओं को सौंपकर बिलिंग का कार्य कराया जाएगा। प्रति कनेक्शन पर महिलाओं को 20 रुपये दिए जाएगी। अधिकांश स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का खाता खुला हुआ है। ऐसे में धनराशि खाते में ही भेजी जाएगी।

बढ़ेगा रेवेन्यू
इससे रेवेन्यू बढ़ेगा और विभाग का बकाया बिल आसानी से जमा हो सकेगा। अधिकांश महिलाएं उसी गांव की है और ज्यादातर लोगों को जानती है। - प्रथम गोपाल सिंह, एक्सईएन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed