फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Women created a ruckus at the police station after encroachments were not removed.

Baghpat News: अतिक्रमण नहीं हटने पर महिलाओं ने कोतवाली में हंगामा किया

Fri, 08 May 2026 03:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
Women created a ruckus at the police station after encroachments were not removed.
-बिनौली मार्ग पर सर्विस रोड से अतिक्रमण हटवाने की मांग की गई
विज्ञापन

फोटो संख्या 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के बिनौली मार्ग पर सर्विस रोड से अतिक्रमण न हटने और विरोध करने वाली महिलाओं को मुचलका पाबंद किए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को महिलाओं ने कोतवाली में प्रदर्शन किया। उन्होंने तत्काल सर्विस रोड से अतिक्रमण हटवाने की मांग की। बाद में महिलाएं अपनी शिकायत लेकर तहसील भी पहुंची।


आरती, मोनिका और प्रमिला सहित कई महिलाओं ने बताया कि अधिकारियों द्वारा निशानदेही किए जाने के बावजूद कुछ लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया है। इस कारण बिनौली मार्ग पर सर्विस सड़क का निर्माण कार्य रुका हुआ है। सड़क नहीं बनने से स्थानीय लोगों को प्रतिदिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण न हटाने के विरोध में धरना-प्रदर्शन करने पर उन्हें मुचलका पाबंद कर दिया गया। उन्होंने प्रशासन से सर्विस सड़क से तुरंत अतिक्रमण हटवाने की मांग दोहराई। इस मामले में जांच अधिकारी दीक्षित कुमार ने कहा कि अतिक्रमण हटाने का अधिकार केवल प्रशासनिक अधिकारियों के पास है। कोतवाली में प्रदर्शन के बाद महिलाएं अपनी समस्या लेकर तहसील पहुंची। वहां उन्होंने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) से शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की। एसडीएम भावना सिंह ने महिलाओं को उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर नीतू, राखी, कमलेश, पूजा, ज्योति, मंजू आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed