उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के बड़ौत में नेहरू मूर्ति के पास जमीन को खाली कराने पहुंची नगर पालिका की टीम से एक महिला उलझ गई। मामला उस समय बढ़ गया जब महिला ने टीम के सामने ही फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने महिला को समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद पालिका की टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
नगर पालिका परिषद की टीम शुक्रवार को नेहरू मूर्ति के पास स्थित जमीन को खाली कराने पहुंची थी। इसी दौरान महिला चंचल गुप्ता विरोध करते हुए टीम के साथ उलझ गई। आरोप है कि नगर पालिका जिस जमीन को अपनी बताकर खाली कराने का प्रयास कर रही है, वह उनकी है। इसे लेकर मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। महिला और उसके बच्चों ने जमकर हंगामा किया।
2 of 5
पुलिस के सामने हंगामा करती महिला।
- फोटो : amar ujala
सूचना पर कोतवाली पुलिस बुलाई गई। पुलिस कर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
3 of 5
हंगामा करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
वहीं परिवार की दूसरी महिलाओं ने उसे किसी तरह रोका। मामला बढ़ता देख नगर पालिका की टीम बैरंग लौट आई।
4 of 5
हंगामा करते लोग।
- फोटो : amar ujala
नगर पालिका चेयरमैन अमित राणा ने बताया कि जमीन नगर पालिका की है। वर्तमान में नगर पालिका की ओर से अपनी जमीनों को कब्जा मुक्त कराने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत टीम वहां गई थी।
5 of 5
जेसीबी से खाली कराई जमीन।
- फोटो : amar ujala
टीम का कहना था कि महिला और उसके परिवार ने जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। विरोध के चलते कार्रवाई नहीं हो पाई। उधर, सीओ आलोक कुमार का कहना है कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है।