फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Woman kabaddi player arrested for threatening

महिला कबड्डी खिलाड़ी को धमकाने वाला गिरफ्तार

Fri, 19 Jun 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Woman kabaddi player arrested for threatening
महिला कबड्डी खिलाड़ी को धमकाने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

दोघट (बागपत)। टीकरी निवासी महिला राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी एवं उसके परिवार को धमकाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपीयुवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
टीकरी कस्बा निवासी राष्ट्रीय महिला कबड्डी खिलाड़ी निकेता पुत्री राजेंद्र ने बताया कि दस जून को थाने में तहरीर देकर बताया था कि वह अपने परिवार के साथ देहरादून में रहती है। पिछले साल उसका अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया था। वर्तमान में वह गांव में आई हुई है। आरोप है कि जेल से छूटकर आए कस्बे के सोनू पुत्र जगदीश ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ उसे बाजार में रोककर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। साथ ही धमकी दी कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिया तो उसे व उसके परिवार को जान से मार देंगे। इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी सोनू पुत्र जगदीश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरपतार कर लिया जायेगा।
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोपी पिता को जेल भेजा
दोघट। दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव में निवासी व्यक्ति ने 14 वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ कर दी थी। पत्नी ने थाने पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed