फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Woman injured in Nirvana festival accident dies in Noida hospital

Baghpat News: निर्वाण महोत्सव हादसे में घायल महिला की नोएडा के अस्पताल में मौत

Sat, 01 Feb 2025 12:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 01 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in Nirvana festival accident dies in Noida hospital
बड़ौत निवासी मृतक अंजु जैन का फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
बड़ौत (बागपत)। नगर के मोक्ष कल्याण निर्वाण महोत्सव के दौरान मचान टूटने से हुए हादसे में घायल बुजुर्ग श्रद्धालु अंजू जैन (75) की शुक्रवार को नोएडा के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस तरह निर्वाण महोत्सव हादसे में मरने वालों की संख्या आठ तक पहुंच गई। इस हादसे में अंजू जैन के बेटे विपिन जैन की पहले दिन ही मौत हो गई थी। उधर, हादसे में घायल हुए अधिकांश लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि कई घायल अभी अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

बड़ौत के दिगंबर जैन डिग्री काॅलेज के मैदान में 28 जनवरी को आयोजित मोक्ष कल्याण निर्वाण महोत्सव में सुबह करीब आठ बजे हुए हादसे में मचान गिरने से सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि 70 से अधिक घायल हो गए थे। इनमें घायल श्रद्धालु बुजुर्ग महिला अंजू जैन की हालत गंभीर होने पर दिल्ली से नोएडा रेफर कर दिया गया था, जिनका वेंटिलेटर पर उपचार कराया गया। बताया कि शुक्रवार को नोएडा के अस्पताल में उपचार के दौरान अंजू जैन की मौत हो गई। उधर घायल शोभा जैन, कविता जैन, विधि जैन का गाजियाबाद, मेरठ और नोएडा के अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि मयंक जैन, पवन व कल्पना का बड़ौत में उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि अंजू जैन की मौत हो गई है, जिनका शव देर रात लाया जाएगा।
विज्ञापन

- बेटे के बाद मां की हुई मौत
मृतका के बेटे विनीत जैन ने बताया कि निर्वाण महोत्सव में उनका भाई विपिन जैन और मां अंजू जैन गए थे, जो पूजा अर्चना के लिए मचान के ऊपर जा रहे थे। इस हादसे में उनके भाई विपिन की मचान के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि मां अंजू जैन गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। भाई की मौत के बाद मां को बचाने के प्रयास में लगे हुए थे, लेकिन मां को नहीं बचा पाए और शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed