फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Woman dies under suspicious circumstances, family members allege murder

संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 02 Feb 2022 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, family members allege murder
शामली के मखमुलपुर गांव से आजमपुर मुलसम में हुई थी युवती की शादी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। आजमपुर मुलसम गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पिता ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

शामली के मखमुलपुर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी बेटी रुबी की शादी दस वर्ष पहले आजमपुर मुलसम के युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ससुराल वाले उसके साथ झगड़ा करने लगे। पति पुलिस में है, वह सोमवार को घर आया हुआ था। उन्होंने बेटी से बात करने के लिए दामाद को फोन किया तो उसने रुबी की तबियत खराब होने की बात कहकर फोन काट दिया। दोबारा फोन करने पर उसका फोन बंद मिला। मुलसम गांव पहुंचने पर जानकारी मिली की रूबी का मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है। कुछ समय बाद रूबी की मौत होने की सूचना मिली। उनका आरोप है कि उनकी बेटी की जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या की गई है। उन्होंने महिला के पति सहित चार लोगों के खिलाफ दोघट थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed