फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Woman dies under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत

Tue, 24 Aug 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances
मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया जहर देकर मारने का आरोप
विज्ञापन

पति सहित सात ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। तेड़ा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। देर रात महिला की बहन की तहरीर पर पति सहित सात ससुराल वालों के खिलाफ के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मेघा पुत्री संजय 24 वर्ष निवासी ट्योढ़ी की शादी 31 दिसंबर 2019 को तेड़ा गांव में छोटू के साथ हुई थी। आरोप है कि आए दिन ससुराल वाले मेघा को किसी न किसी बात को लेकर प्रताड़ित करते रहते थे। कभी कम दहेज को लेकर मेघा के साथ मारपीट की जाती थी। अभी कुछ दिन पहले ही मेघा अपने मायके में रह कर वापस ससुराल गई थी। मंगलवार की दोपहर परिजनों को सूचना मिली कि मेघा की हालत बहुत ज्यादा खराब है और उसे बड़ौत के निजी अस्पताल में ला रहे हैं। जब मेघा के परिजन बड़ौत के निजी अस्पताल पहुंचे तो उपचार के दौरान मेघा ने दम तोड़ दिया। उधर चिकित्सकों के अनुसार महिला ने जहरीला पदार्थ खाया हुआ था। बाद मेें परिजनों कोतवाली पर पहुंचे और आरोप लगाया कि मेघा को उसके ससुराल वालों ने जहर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला मेघा को 5 माह की बच्ची है। उधर, देर रात सिंघावली अहीर थाने में मेघा की बहन साक्षी शर्मा की तहरीर पर उसके पति देव शर्मा, ससुर अवधेश शर्मा, सास प्रेमवती, ननद राधा, जेठ विशु शर्मा, जेठानी नीतू, देवर सुमित शर्मा के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन

पति पर लगाया जान से मारने के प्रयास का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। मंगलवार को बावली गांव की रहने वाली पंकेश पुत्री ओमप्रकाश कोतवाली पहुंची और तहरीर देेते हुए बताया कि तकरीबन चार साल पहले बिनौली गांव निवासी कल्लू के साथ शादी हुई थी। बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद तक सब-कुछ ठीक चला, लेकिन बाद में पति कम दहेज लाने को लेकर आए दिन मारपीट करने लगा। आरोप लगाया कि गत 22 अगस्त की रात्रि को कल्लू ने एक बार फिर दहेज की मांग करते हुए घसीट-घसीट कर लात-घूंसों और डंडे से मारपीट की और जान से मारने का प्रयास किया। सीओ आलोक कुमार का कहना था कि तहरीर पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed