फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Woman dies of dengue in Kashyap street

कश्यप गली में डेंगू से महिला की मौत

Tue, 07 Sep 2021 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Woman dies of dengue in Kashyap street
बड़ौत के एक निजी अस्पताल में भर्ती बीमार बच्चे। - फोटो : BARAUT
एक अन्य महिला की भी मौत, सूचना के बाद भी नहीं पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
विज्ञापन

गली में कई अन्य भी बुखार से पीड़ित, स्वास्थ्य विभाग से कैंप लगवाने की मांग की
फोटो संख्या 10
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। जिले में डेंगू से पहली मौत का मामला सामने आया है। बड़ौत नगर की नेहरू रोड कश्यप गली में महिला की डेंगू से मौत की पुष्टि हुई है। इसी मोहल्ले की एक अन्य महिला की भी मंगलवार को मौत हुई है। परिजनों का आरोप है कि महिला में डेंगू जैसे लक्षण थे। स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दी गई थी, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। क्षेत्रवासियों के मुताबिक गली में कई अन्य भी बुखार से पीड़ित है। स्वास्थ्य विभाग से कैंप लगवाने की मांग की है।
सोमवार की देर रात किरणो (70) पत्नी महेंद्र की डेंगू से मौत हो गई थी। उसके बेटे संजीव ने बताया कि मां को 19 अगस्त को बुखार आया था। आस्था नर्सिंग होम में भर्ती कराई तो जांच में डेंगू पॉजिटिव मिला और प्लेटस 22000 मिली। इसके अलावा मंगलवार की सुबह सरोज (38) पत्नी शिव चरण की भी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक महिला में डेंगू जैसे लक्षण थे। स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दी गई थी, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। सभासद जीत सिंह कश्यप ने बताया कि गली निवासी संजय और सुशीला पत्नी राजकुमार के अलावा कई लोग बीमार पड़े है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से कैंप लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

एक वर्षीय बच्चे में मिले स्क्रब टाइफ्स का लक्षण, लखनऊ भेजे सैंपल
बड़ौत। आस्था अस्पताल में भर्ती एक वर्षीय बच्चे में स्क्रब टाइफ्स के लक्षण मिले है। हास्पिटल के बाल रोग विशेषज्ञ डा. अभिनव तोमर ने बताया कि तीन सितंबर को यह बच्चा भर्ती हुआ था। बच्चे को 103 डिग्री बुखार था और प्लेटलेट्स भी 20 हजार के आसपास थीं। बच्चे के पूरे शरीर पर लाल चकते पड़े हुए थे। प्रथम दृष्टया सभी लक्षण स्क्रब टाइफ्स बुखार से मिलते-जुलते दिखाई दिए। मेरठ में निजी लैब में बच्चे के खून की जांच कराई गई तो रिपोर्ट भी पाजिटिव आई। इस संबंध में सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि स्क्रब टाइफ्स बुखार का एक संदिग्ध मामला प्रकाश में आया है, जिसकी पुष्टी के लिए बच्चे का ब्लड सैंपल लखनऊ पीजीआई को भेज गया है। संक्रमित बच्चे की फैमली हिस्ट्री जुटाते हुए उसके गांव में एंटी लार्वा स्प्रे कराया जा रहा है। यदि लखनऊ से रिपोर्ट पाजिटिव आती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed