फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Woman dies due to negligence of car driver

Baghpat News: कार चालक की लापरवाही से महिला की मौत

Mon, 22 May 2023 06:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 06:18 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to negligence of car driver
-दामाद के साथ दिल्ली से गुफा मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने आई थी महिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हादसे में एक कार चालक की लापरवाही से महिला की मौत हो गई। चालक ने चलती कार की अचानक खिड़की खोल दी, जिससे बाइक टकरा गई। हादसे में महिला व युवक गिरकर घायल हो गए। महिला की दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

दिल्ली के डीएफएल के रहने वाले लीलू ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि रविवार को वह अपनी सास जागरण देवी के साथ गुफा मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने आया था। मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के बाद जब वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पहुंचे तो आगे चल रही वैगनआर कार के चालक ने अचानक खिड़की खोल दी, जिससे बाइक टकरा गई। हादसे में उसकी सास गंभीर रूप से घायल हो गई। उधर, घायल महिला का सीएचसी में उपचार कराया गया, जहां से दिल्ली जीटीबी रेफर कर दिया गया। यहां अस्पताल में उपचार में दौरान महिला की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed