फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Woman dies due to broken tree branch falling on her head

पेड़ का टूटा टहना सिर पर गिरने से महिला की मौत

Sat, 12 Jun 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to broken tree branch falling on her head
बिनौली। पिचोकरा गांव निवासी शाबिर पुत्र मजीद की पत्नी तसलीम (38) शनिवार को लकड़ी बीनने के लिए जंगल में गई थी। मेरठ बड़ौत मार्ग स्थित एक आम के बाग में उसे पेड़ का एक टहना टूटकर लटका हुआ दिखाई दिया। उसने टहने को खींचने का प्रयास किया तो वह उसके सिर पर आ गिरा। चोट लगने से वह लहूलुहान हो गई और बेहोश होकर गिर गई। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी बिनौली लेकर पहुंचे, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। परिजन उसे बड़ौत के आस्था अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। पुत्री शबनम, पुत्र शादाब, महताब, अनस आदि का रोते रोते बुरा हाल हो गया। मुनीफ प्रधान, बाबू प्रधान, निजामू, शौकत, जावेद, नाजिम, मुसरीफ आदि ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed