{"_id":"6123e5b38ebc3e79b36f9bfe","slug":"woman-accuses-car-driver-of-rape-kahkra-news-mrt553050754","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा की महिला ने कार चालक पर लगाया नशीला पदार्थ सुंघाकर अनैतिक संबंध बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेकड़ा की महिला ने कार चालक पर लगाया नशीला पदार्थ सुंघाकर अनैतिक संबंध बनाने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा। मेरठ जा रही थाना क्षेत्र की एक महिला को कार चालक ने लिफ्ट देकर उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ अनैतिक संबंध बनाए। इसके बाद कार चालक महिला को रास्ते में छोड़कर फरार हो गया। होश आने पर पीड़िता ने पति और मायके वालों के साथ खेकड़ा कोतवाली मे पहुंचकर आरोपी अज्ञात कार चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
महिला ने बताया कि वह रविवार को वाया बागपत मेरठ जाने के लिए बागपत बस स्टेंड पर खड़ी थी। वहां काफी देर तक उसे बस नहीं मिली। तभी एक व्यक्ति कार लेकर पहुंचा और उसने महिला से पूछा कि तुम्हें कहां जाना है। महिला ने बताया कि उसे मेरठ अपने मायके में जाना है। बस नहीं मिल रही है। कार चालक ने कहा कि वह भी मेरठ जा रहा है, कार में बैठ जाओ। बस न मिलने से परेशान विवाहिता कार में बैठ गई।
महिला का आरोप है कि कार चालक मेरठ तक इंसानियत भरी मीठी मीठी बातें करता रहा और मेरठ पहुंचने के बाद उसने बहाने से उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसने उसके साथ अनैतिक संबंध बनाए और रास्ते मे छोड़कर फरार हो गया। कुछ होश में आने पर उसने अपने परिजनों को फोन कर घटना की सूचना दी। सोमवार की सुबह परिजन उसे लेकर खेकड़ा कोतवाली मे पहुंचे। और अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। सीओ युवराज सिंह का कहना है कि महिला ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ अनैतिक संबंध बनाने का आरोप लगा तहरीर दी है। कार चालक का सुराग लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।