{"_id":"5787e2a54f1c1b737e13d755","slug":"wire-claimed-the-lives-of-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब तार ने ली युवक की जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब तार ने ली युवक की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 15 Jul 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
लटके तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के छपरौली क्षेत्र के तिलवाड़ा गांव के युवक दीपक की जान पंखे में लगे खराब तार ने ली। तीन दिन पहले युवक की मौत की वजह पंखे में लगा खराब हुआ तार पाई गई।
कृषि विभाग से पर्यवेक्षक के पद से सेवानिवृत्त ओमपाल शर्मा के दो बेटे हैं। इनमें से बड़ा बेटा संजय छपरौली थाने के पास हलवाई की दुकान करता है। दूसरा बेटा दीपक वर्तमान समय नौकरी की तैयारी कर रहा था। दीपक शाम के समय गांव में सोने के लिए चारपाई पर लेटा था, तभी बिजली आ गई और टेबल पर रखा पंखा चलने लगा। पंखे की हवा दीपक की ओर नहीं आ रही थी तो उसने चारपाई पर लेटे ही पैर से पंखे को अपनी ओर करने का प्रयास किया तो उसे झटका लगा । इसी दौरान पंखा भी उसकी छाती पर गिर गया और वह बेहोश हो गया। परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए तो वहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपक प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा का भतीजे था। इस हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।