फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Winners honored in sports

अंतराष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता मे विजेताओं को सम्मानित किया

Fri, 03 Dec 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Winners honored in sports
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। समेकित शिक्षा अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों की खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं हुईं। जिनमें विजेताओं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य अनुराधा शर्मा, बीएसए राघवेंद्र सिंह, डीसी संगीता शर्मा ने संयुक्त रूप से की। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यहां जिला व्यायाम शिक्षक सुनील वशिष्ठ, वीरेंद्र सिंह, वरुण कुमार एवं जिला समन्वयक प्रशिक्षण राजपाल सिंह व जयंत की देखरेख में खेलकूद हुईं। जिनमें कुर्सी दौड़, नींबू चम्मच दौड़, रस्साकसी, चित्रकला प्रतियोगिता हुईं। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर कुर्सी दौड़ बालिका वर्ग में नेहा ने प्रथम, छवि ने द्वितीय एवं अंशुल ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

बालक वर्ग प्राथमिक स्तर कुर्सी दौड़ में देव ने प्रथम, अनस ने द्वितीय व चांद ने तृतीय स्थान पाया। उच्च प्राथमिक स्तरीय बालक वर्ग कुर्सी दौड़ में वासु ने प्रथम, प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की नींबू चम्मच दौड़ में चांद ने प्रथम, अमन ने द्वितीय व उदित राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में नसरुद्दीन ने प्रथम, जुबेर ने द्वितीय व अयान ने तृतीय स्थान पाया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रीत तोमर ने प्रथम, जुबेर ने द्वितीय व नेहा ने तृतीय स्थान पाया। उच्च प्राथमिक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में अंशुल ने प्रथम, गुड्डी ने द्वितीय व अवंतिका ने तृतीय स्थान पाया। विजेता बच्चों को बीएसए राघवेंद्र सिंह व अनुराधा शर्मा ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अशोक अंतिल ने किया। कार्यक्रम में समस्त स्पेशल एजुकेटर अमित कुमार, प्रदीप कुमार, विकास, योगेश, बबीता शर्मा, सीमा खुल्लर एवं शिक्षक रणवीर सिंह, वरुण कुमार, राकेश कुमार, सत्यपाल सिंह, गौरव, देवेंद्र, कांता देवी, रीना रानी, चरण सिंह, वार्डन मधु त्यागी का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed