फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Win hearts by making adorable Rangoli

स्कूल व कॉलेजों में दीपावली पर्व पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

Tue, 02 Nov 2021 09:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Win hearts by making adorable Rangoli
बागपत के गोल्डनगेट इंटरनेशनल स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं व स्कूल स्टाफ - फोटो : BAGHPAT
छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के स्कूल व कॉलेजों में मंगलवार को दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता हुई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का शुभांरभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी व प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने किया। यहां योगेेश राणा, प्रवीण राणा, मोनिका, गौरव वर्मा शामिल रहे। उधर, गायत्री देवी कॉलेज में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता का शुभांरभ कॉलेज के डायरेक्टर कपिल तोमर ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसमें बीएससी गृह विज्ञान की छात्राओं ने प्रथम, बीसीए पाठयक्रम की छात्राएं द्वितीय, बीबीए पाठयक्रम की छात्राएं तृतीय रहीं। यहां प्रमोद तोमर, सतेंद्र तोमर, धर्मेंद्र कुमार, योगेश पंवार, पवन कुमार, पूजा, अलका का योगदान रहा।
विज्ञापन

जौहर स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभांरभ प्रधानाचार्या रचना जौहर ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। वनस्थली पब्लिक स्कूल में भी रंगोली व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। शुभांरभ प्रबंध समिति के संजय जैन, हर्षित जैन व प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने किया। मांउट लिटरा स्कूल में स्कूल के संस्थापक हंसकुमार जैन, डायरेक्टर बिजेंद्र जैन, हिमांशु जैन, मुकेश जैन ने कार्यक्रम का शुभांरभ किया। बच्चों ने सुंदर-सुंदर रंगोली बनाई। सेंट आरवी कान्वेंट स्कूल में डायरेक्टर अनुुराग जैन, निर्देशिका चारु जैन, जेपी पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर शरण शर्मा, निदेशक गौरव शर्मा, अभिषेक शर्मा, चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर डॉ. मनीष तोमर, प्रधानाचार्य जेपी सिंह, दिगंबर जैन बाल सदन स्कूल में प्रधानाचार्या ममता शर्मा, प्राथमिक विद्यालय नंबर एक फतेहपुर पुट्ठी में मोनिका रानी व प्रधानाचार्य मनोज जैन ने कार्यक्रम का शुभांरभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed